Kerala SSLC Result 2025 Date and Time Announced: केरल बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, केरल एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट 9 मई को जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pareekshabhavan.kerala.gov.in याkeralaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
Kerala Board Class 10th Result 2025: कब से कब तक हुई थी परीक्षा
केरल बोर्ड एसएसएलसी 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 26 मार्च 2025 तक राज्य के 2964 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में कुल 4,27,021 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download Kerala SSLC 10th Result 2025
- केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala SSLC 10th Result 2025: बीते सालों का पास प्रतिशत
बीते साल केरल बोर्ड एसएसएली परीक्षा का रिजल्ट 8 मई को दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया था। साल 2024 में केरल बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.69 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं, 2023 में 10वीं का पास प्रतिशत 99.70 फीसदी, 2022 में 99.26 फीसदी और 2021 में 99.47 फीसदी था।
