एजुकेशन

IBPS RRB XV Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 सितंबर तक कर पाएंगे अप्लाई

IBPS RRB XV Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन द्वारा आरआरबी 15वीं भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए आज से 6 दिन का समय बाकी रह गया है।

Image

IBPS RRB XV Recruitment 2026 (Photo - AI)

IBPS RRB XV Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी (RRB XV Recruitment 2026) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से चलते तो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें एक मौका दिया गया है। किसी भी कारण से आवेदन करने में पीछे रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आरआरबी भर्ती का आयोजन 13,998 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया लेख में नीचे विस्तार में दी गई है।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि IBPS आरआरबी 15वीं भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की पहले अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 27 सितंबर 2026 कर दिया गया है। डेट आगे बढ़ाने क साथ ही उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए अब 6 दिन का समय बाकी रह गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए समय रहते प्रक्रिया पूरी करें ताकी लास्ट मिनट होने वाले सर्वर डाउन और पेमेंट फेल्ड की समस्या से बचा जा सके।

IBPS RRB XV भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • अन्य एजुकेशनल डॉक्यूमेंट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी प्रूफ

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तक किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है, जिसका भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) व स्केल-I (PO): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

स्केल-II व III (स्पेशलिस्ट/मैनेजर): संबंधित क्षेत्र में स्नातक के साथ-साथ निर्धारित कार्य अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष

ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष

आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती के लिए क्या है चयन प्रक्रिया

ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक यानी प्रीलिम्स और मुख्य यानी मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि ऑफिसर स्केल-I के लिए मेंस के बाद इंटरव्यू भी होगा। परीक्षा और इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर भर्ती की आगे का प्रोसेस पूरा किया जाएगा।

IBPS RRB XV के लिए आवेदन कैसे करें

स्टेप 1 - आवेदन करने के लिए सबसे पहले ibps.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अब CRP RRB के सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अप्लाई आरआरबी-XV भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।

स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

अंतिम दिन तकनीकी खराबी या सर्वर पर अत्यधिक ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 27 सितंबर की अंतिम समय-सीमा का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म जमा कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article