एजुकेशन

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल ने निकाली अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें स्टेटवाइज वैकेंसी और सिलेक्शन प्रोसेस

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मार्केटिंग विभाग में 433 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार NATS और NAPS पर जाकर आवेदन प्रक्रिया लास्ट डेट से पहले पूरी कर सकते हैं।

Image

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026 (Photo - AI)

Indian Oil Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, लेकिन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू से डरते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विभिन्न अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कंपनी के मार्केटिंग विभाग के लिए है। अच्छी बात ये है कि भर्ती किसी एक राज्य में नहीं बल्कि कई राज्यों में निकाली गई है। ऐसे में उम्मीदवार अपने ही राज्य में या फिर पास के अन्य राज्य में रहकर कार्य कर पाएंगे। इससे न केवल उन्हें अच्छा अनुभव मिलेगा, बल्कि फ्रैशर्स का टैग भी सिर से हट जाएगा। तो आइए आपको इंडियन ऑयल में निकली अप्रेंटिसशिप पदों की भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

किन राज्यों में निकली है भर्ती

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती लोकेशन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर है। उम्मीदवार इनमें से किसी भी राज्य में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि मार्केटिंग विभाग में कुल 433 पदों की भर्ती निकाली गई है, जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप, टेक्निशियन, ट्रेड अप्रेंटिसशिप और अप्रेंटिसशिप DEO शामिल है। राज्यवार रिक्तियों और पदों का विवरण नीचे इंफोग्राफिक में दिया गया है।

दिल्ली में पदों का विवरण

दिल्ली 101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
दिल्ली 102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
दिल्ली 103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
दिल्ली 104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
दिल्ली 105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
दिल्ली 106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
दिल्ली 107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
दिल्ली 108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
दिल्ली 109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
दिल्ली 110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
दिल्ली 111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
दिल्ली 112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
दिल्ली 113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
दिल्ली 114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

हरियाणा में पदों का विवरण

हरियाणा 101टेक्नीशियन अप्रेंटिस-मैकेनिकल
हरियाणा 102टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल
हरियाणा 103टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इंस्ट्रूमेंटेशन
हरियाणा 104टेक्नीशियन अप्रेंटिस-सिविल
हरियाणा 105टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
हरियाणा 106टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रॉनिक्स
हरियाणा 107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
हरियाणा 108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
हरियाणा 109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
हरियाणा 110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
हरियाणा 111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
हरियाणा 112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
हरियाणा 113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
हरियाणा 114ट्रेड अप्रेंटिस-डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

राजस्थान में पदों का विवरण

राजस्थान101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
राजस्थान102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
राजस्थान103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
राजस्थान104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
राजस्थान105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
राजस्थान106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
राजस्थान107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
राजस्थान108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
राजस्थान109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
राजस्थान110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
राजस्थान111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
राजस्थान112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
राजस्थान113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
राजस्थान114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

उत्तर प्रदेश में पदों का विवरण

उत्तर प्रदेश101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
उत्तर प्रदेश102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
उत्तर प्रदेश103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
उत्तर प्रदेश104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
उत्तर प्रदेश105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्तर प्रदेश106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्तर प्रदेश107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
उत्तर प्रदेश108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
उत्तर प्रदेश109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
उत्तर प्रदेश110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
उत्तर प्रदेश111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
उत्तर प्रदेश112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
उत्तर प्रदेश113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
उत्तर प्रदेश114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

उत्तराखंड में पदों का विवरण

उत्तराखंड101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
उत्तराखंड102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
उत्तराखंड103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
उत्तराखंड104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
उत्तराखंड105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्तराखंड106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्तराखंड107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
उत्तराखंड108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
उत्तराखंड109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
उत्तराखंड110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
उत्तराखंड111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
उत्तराखंड112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
उत्तराखंड113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
उत्तराखंड114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

हिमाचल प्रदेश में पदों का विवरण

हिमाचल प्रदेश101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
हिमाचल प्रदेश102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
हिमाचल प्रदेश103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
हिमाचल प्रदेश104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
हिमाचल प्रदेश105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
हिमाचल प्रदेश106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
हिमाचल प्रदेश107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
हिमाचल प्रदेश108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
हिमाचल प्रदेश109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
हिमाचल प्रदेश110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
हिमाचल प्रदेश111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
हिमाचल प्रदेश112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
हिमाचल प्रदेश113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
हिमाचल प्रदेश114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

पंजाब में पदों का विवरण

पंजाब101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
पंजाब102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
पंजाब103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
पंजाब104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
पंजाब105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
पंजाब106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
पंजाब107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
पंजाब108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
पंजाब109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
पंजाब110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
पंजाब111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
पंजाब112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
पंजाब113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
पंजाब114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

चंडीगढ़ में पदों का विवरण

चंडीगढ़101टेक्नीशियन अप्रेंटिस-मैकेनिकल
चंडीगढ़102टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल
चंडीगढ़103टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इंस्ट्रूमेंटेशन
चंडीगढ़104टेक्नीशियन अप्रेंटिस-सिविल
चंडीगढ़105टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
चंडीगढ़106टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रॉनिक्स
चंडीगढ़107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
चंडीगढ़108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
चंडीगढ़109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
चंडीगढ़110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
चंडीगढ़111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
चंडीगढ़112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
चंडीगढ़113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
चंडीगढ़114ट्रेड अप्रेंटिस-डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

जम्मू-कश्मीर में पदों का विवरण

J&K101टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल
J&K102टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल
J&K103टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन
J&K104टेक्नीशियन अप्रेंटिस - सिविल
J&K105टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
J&K106टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रॉनिक्स
J&K107ट्रेड अप्रेंटिस – फिटर
J&K108ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रीशियन
J&K109ट्रेड अप्रेंटिस – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
J&K110ट्रेड अप्रेंटिस – इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
J&K111ट्रेड अप्रेंटिस – मशीनिस्ट
J&K112ग्रेजुएट अप्रेंटिस
J&K113ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर
J&K114ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)

अप्रेंटिस पदों के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इंडियन ऑयल द्वारा 4 अप्रेंटिस पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए योग्यता अलग-अलग है, जो इस प्रकार दी गई है -

ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उनके पास डिसिप्लिन फिटर, इलेक्ट्रीशियन , इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिस्ट में 2 साल की आईटीआई की डिग्री होना भी अनिवार्य है।

ट्रेड अप्रेंटिस डीईओ पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बशर्त यह है कि उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

टेक्नीशियन पद के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इंजीनियरिंग में उम्मीदवार के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को आवेदन करने से पहले ध्यान से चेक करें।

अप्रेंटिस पद पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि सिलेक्ट होने के बाद उन्हें हर महीने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत स्टाइपेंड दिया जाएगा। लेकिन इसमें खास बात यह है कि इसके अतिरिक्त इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा चयनित उम्मीदवार को अन्य खर्चों के लिए 2500 रुपये भी दिए जाएंगे।

IOCL अप्रेंटिस पदों के लिए क्या है आयु सीमा

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि श्रेणी के आधार पर आयु सीमा अलग-अलग है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 24 साल तय की गई है। जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है, एससी और एसटी के लिए 29 वर्ष है। वहीं पीडब्ल्यूडी जनरल को 10 साल की छूट दी गई है, पीडब्ल्यूडी ओबीसी की 13 साल की और पीडब्ल्यूडी एससी और एसटी को 15 साल की छूट दी गई है।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 6 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। आईओसीएल की सलाह है कि टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए समय से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट के इंतजार में न बैठे।

क्या है भर्ती की सिलेक्शन प्रक्रिया

जैसा की हमने शुरुआत में बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लिखित टेस्ट या इंटरव्यू नहीं देना है। प्रक्रिया पूरी तरह से छात्रों की योग्यता और अंकों पर निर्भर करती है। उसके आधार पर कंपनी द्वारा मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। इसमें जिन उम्मीदवारों का नाम होगा, उन्हें डॉक्यूमेंटेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उसके बाद मेडिकल टेस्ट में सफल होने के बाद नियुक्ति होगी।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को बता दें कि 4 पदों के लिए उन्हें अलग-अलग वेबसाइट पर जाना होगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है -

1. इन वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करना होगा।

2. रजिस्ट्रेशन के बाद पंजीकरण संख्या/ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना है।

3. आवेदन में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है।

4. आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।

5. आवेदन फॉर्म को एक बार चेक करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

6. अब उम्मीदवार अपने फॉर्म की पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट भी लें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

10वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्म तिथि का प्रमाण)
ITI/डिप्लोमा/डिग्री की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
NATS/NAPS रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य फोटो ID
हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL), यदि लागू हो
EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

क्या है अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए उन्हें किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article