UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लंबे इंतजार के बाद यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की को लेकर नोटिस जारी किया है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, आंसर की इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि एजेंसी द्वारा अभी भी प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तय तिथि नहीं दी है। लेकिन यह तय है कि आंसर की और रिस्पांस शीट दोने इसी सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एनटीए की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों से दूर रहें।
कब हुई थी यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सत्र 2026 की परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया है। देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। लेकिन जालंधर में हुई टेक्निकल दिक्कतों के कारण कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा 5 जुलाई को दोबारा कराई गई थी। उसके बाद से ही छात्र बेसब्री से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं ताकि संभावित अंकों की गणना की जा सके।
कैसे करें यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड ?
1. यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में दिए गए UGC NET June 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद नए खुले पेज पर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
4. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
आपत्ति की प्रक्रिया
आंसर की जारी होने के बाद एनटीए द्वारा इस पर आपत्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
