Bihar Board Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे चलाने के लिए बड़ी पहल की है। बोर्ड ने कोचिंग कार्यक्रम के लिए 'समन्वयक' यानी को-ऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है।
यदि आप शिक्षा क्षेत्र में मैनेजमेंट का अनुभव रखते हैं और बिहार बोर्ड के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए यह किसी बेहतरीन अवसर से कम नहीं है। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह आकर्षक सैलरी भी दी जाएगी। भर्ती के लिए उम्मीदवार दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं पहला तरीका है ईमेल और दूसरा तरीका है ऑनलाइन आवेदन पोर्टल। दोनों तरीकों से आवेदन की प्रक्रिया लेख में नीचे दी गई है।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार बोर्ड में कोऑर्डिनेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब अधिक समय बाकी नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है। आवेदकों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट आने के इंतजार न करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP ITI Result 2026: जारी हुआ यूपी आईटीआई रिजल्ट, scvtup.in से ऑनलाइन करें चेक
पदों की संख्या और सैलरी की जानकारी
बिहार बोर्ड की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कोऑर्डिनेटर के कुल 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 75,000 रुपये प्रतिमाह की आकर्षक सैलरी दी जाएगी। लेकिन उम्मीदवारों को बता दें कि यह भर्ती संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट पदों पर की जाएगी। शुरुआत में सेवा की अवधि 2 साल की होगी और अगर चयनित उम्मीदवार का प्रदर्शन अच्छा रहा तो 11 महीने की अवधि के लिए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता और अनुभव
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास MBA की डिग्री होगी, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्य अनुभव: अभ्यर्थी के पास किसी भी जेईई और नीट या अन्य कोचिंग संस्थान में समन्वयक यानी कोऑर्डिनेटर पद पर कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। इस अनुभव के आधार पर ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
क्या होंगी मुख्य जिम्मेदारियां?
चयनित कोऑर्डिनेटर को बिहार बोर्ड द्वारा चलाई जा रही फ्री जेईई और नीट कोचिंग के संचालन की जिम्मेदारी निभानी होगी। इसमें कोचिंग कक्षाओं की क्लास का समय पर संचालन किया जाएगा। छात्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी पूरी तरह से की जाएगी। इतना ही नहीं फैकल्टी मैनेजमेंट और कोचिंग सेंटर के दैनिक कार्यों की देखरेख को भी शामिल किया गया है।
चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार की तारीख
शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त सभी आवेदनों की जांच के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
सूचना की तारीख: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 18 अगस्त 2026 तक उनके पंजीकृत ई-मेल या मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की जानकारी भेजी जाएगी।
साक्षात्कार: चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू 20 अगस्त 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना स्थित कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - बिना कोचिंग घर पर पढ़ाई कर प्रेरणा प्रणय बनीं SDM, BPSC परीक्षा में हासिल की 288वीं रैंक
आवेदन करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी दो तरीकों से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पहला तरीका है कि उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित ई-मेल आईडी computeritcellbseb@gmail.com पर भेज सकते हैं। उसके अलावा दूसरा तरीका है ऑनलाइन पोर्टल यानी बिहार बोर्ड की आधिकारिक कोचिंग वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं। होमपेज पर दिए गए "Co-ordinator" लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें। इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म को चेक करें और उसे सबमिट करें। सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट भी लें।
