एजुकेशन

IIT Admission 2026: देश के सभी 23 आईआईटी में 20 जुलाई से शुरू होगा नया बीटेक सत्र, यहां देखें पूरी डिटेल्स

IIT Admission 2026: आईआईटी में जोसा काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया जारी है। आईआईटी में जुलाई के तीसरे सप्ताह तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और फिर नए सेशन की शुरुआत होगी।

Image

IIT Admission 2026 (Photo - AI)

IIT Admission 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बीटेक प्रथम वर्ष के नए बैच की कक्षाएं और सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। साथ ही आपको बता दें कि सभी 23 आईआईटी में एडमिशन की अंतिम प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद नए सत्र का आगाज होगा और इसके साथ ही ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।

खास होगा एक हफ्ते का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

बता दें कि नए सेशन की शुरुआत होने पर कैंपस में सीधे पढ़ाई शुरू करने के बजाय, सभी आईआईटी में नए छात्रों के लिए पहले एक हफ्ते का ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को कैंपस के माहौल, शिक्षकों और अपने बैचमेट्स से परिचित कराना है। इससे छात्रों को घर से दूर रहने के अकेलेपन, झिझक और नए वातावरण के डर से बाहर निकलने में मदद मिलेगी, ताकि वे आसानी से आईआईटी के नए लाइफस्टाइल में ढल सकें।

प्रमुख आईआईटी संस्थानों का शेड्यूल

अलग-अलग आईआईटी ने अपने नए सत्र और कक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं, जो इस प्रकार है -

IIT Madras: संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वी कामकोटि के अनुसार, 23 और 24 जुलाई को एडमिशन की अंतिम प्रक्रिया पूरी होते ही नए सत्र का आगाज हो जाएगा। ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम के तुरंत बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

IIT BHU: यहां नए सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से छात्रों के रजिस्ट्रेशन के साथ होगी। इसके बाद 27 से 30 जुलाई तक हॉस्टल अलॉटमेंट, बायोमेट्रिक और अन्य औपचारिकताएं को पूरा किया जाएगा। 30 जुलाई को ओरिएंटेशन होगा और 30 जुलाई से 5 अगस्त तक इंडक्शन प्रोग्राम चलेगा। इसके बाद 7 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

IIT Delhi: यहां नए छात्रों की रिपोर्टिंग 22 जुलाई से शुरू हो जाएगी, जिसके बाद ओरिएंटेशन प्रोग्राम और कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

IIT जोधपुर और गुवाहाटी: आईआईटी गुवाहाटी में नया सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, जबकि आईआईटी जोधपुर में नए बैच की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।

इस प्रकार, जुलाई के अंत तक देश के सभी दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी और नियमित रूप से क्लासेस चलेंगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article