एजुकेशन

IBPS PO Mains Admit Card 2022: ibps.in से डाउनलोड करें पीओ मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें परीक्षा तिथि

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 15, 2022, 03:28 PM IST

IBPS PO Mains Admit Card 2022 at ibps.in: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा संभावित रूप से 26 नवंबर के लिए निर्धारित है। ऐसे में इसी हफ्ते एडमिट कार्ड जारी होगा, बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 6932 पदों पर भर्ती की जानी है।

Image

आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) IBPS PO Mains admit card बहुत जल्द आप आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, परीक्षा के माध्यम से पीओ पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। IBPS PO Mains परीक्षा का आयोजन संभवत: 26 नवंबर को किया जाना है, आमतौर पर परीक्षा से हफ्ता दस दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है, ऐसे में अनुमान है कि आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है।

कब जारी होगा पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। यह भर्ती अभियान प्रबंधन प्रशिक्षु / परिवीक्षाधीन अधिकारी के पद के लिए 6932 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • IBPS PO Mains admit card लिंक पर क्लिक करें, यह लिंक आपको एक्टिव होने के बाद रनिंग फॉर्म में दिखेगा।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज कर, लॉगिन करें
  • अब आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

ध्यान दें, आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही केवल मेन्स परीक्षा के लिए पात्र हैं। प्रीलिम्स का परिणाम 2 नवंबर को घोषित किया जा चुका है, जबकि भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (आईबीपीएस) ने 3 नवंबर को योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए थे। प्रीलिम्स परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article