Hindu College Admission 2026: कक्षा 12वीं पास करने के बाद अधिकांश छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त का सपना लेकर देश के बेस्ट कॉलेज/यूनिवर्सिटी की तलाश में जुट जाते हैं। छात्रों को तलाश होती है एक ऐसे संस्थान की जहां शिक्षा के साथ उन्हें करियर बनाने के लिए प्लेसमेंट का मौका भी मिले। इस मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज को बेस्ट माना जाता है। हर साल हिंदू कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कने के सपने के साथ लाखों छात्र आवेदन करते हैं, लेकिन यह सपना कुछ ही छात्रों को पूरा हो पाता है। अगर आप भी DU के Hindu College में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए एडमिशन प्रोसेस और अन्य जानकारी जानना आवश्यक है।
हिंदू कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?
देश और दिल्ली विश्वविद्यालय के नंबर 1 कॉलेज की स्थापना 127 साल पहले 15 फरवरी 1899 में हुई थी। हर साल 15 फरवरी को हिंदू कॉलेज का फाउंडेशन डे मनाया जाता है।
हिंदू कॉलेज की NIRF रैंकिंग क्या है?
NIRF Ranking 2025 में देश के बेस्ट कॉलेज की कैटेगरी में हिंदू कॉलेज ने 84.01 स्कोर के साथ 1 स्थान प्राप्त किया था।
Hindu College में कौन-कौन से विषय है?
हिंदू कॉलेज में यूजी और पीजी दोनों कोर्स है। इसके साथ ही संस्थान द्वारा कई भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं। प्रमुख तौर पर यहां बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, मैथ्स, फिलॉसफी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, सोशियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स और जूलॉजी की विषय की पढ़ाई होती है।
हिंदू कॉलेज किन विषयों के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है?
पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिस्टिक्स, हिस्ट्री, फिजिक्स, कॉमर्स, इंग्लिश और बॉटनी के लिए सबसे प्रसिद्ध माना जाता है।
हिंदू कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?
अगर आप हिंदू कॉलेज से यूजी व पीजी कोर्स करना चाहते हैं, तो आपको एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली CUET UG और CUET PG परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही यहां प्रवेश दिया जाता है।
हिंदू में प्रवेश के लिए 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए?
हिंदू में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्रों को कक्षा 12वीं में कम से कम 50 से 55 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही बता दें कि पहले यहां 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश होता था, लेकिन अब केवल सीयूईटी यूजी के अंकों के आधार पर प्रवेश होता है।
हिंदू कॉलेज में कितनी सीटें है?
जानकारी के अनुसार, हिंदू कॉलेज में यूजी कोर्स में 900-1000 सीटें हैं, जबकि पीजी कोर्स के लिए 200 के आसपास सीटें उपलब्ध है।
हिंदू कॉलेज प्लेसमेंट सेल
Delhi University के अन्य कॉलेज के जैसे ही हिंदू कॉलेज का भी अपना एक प्लेसमेंट सेल है जिसका नाम 'Disha' है। हर साल यहां प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों को बुलाया जाता है। बीते साल में इसका हाईएस्ट पैकेज 24.8 लाख प्रति वर्ष गया था और औसत पैकेज 11.40 लाख रुपये का था।
हिंदू कॉलेज से किन दिग्गजों न प्राप्त की है शिक्षा?
देश के नंबर 1 संस्थान से गौतम गंभीर, अर्जुन रामपाल, इम्तियाज अली, अर्नब गोस्वामी, हरदीप सिंह पुरी जैसी बड़ी हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है।
