एजुकेशन

Miranda House में कैसे मिलता है एडमिशन? 12वीं में कितने मार्क्स है जरूरी

Miranda House में एडमिशन का सपना लेकर हर साल लाखों छात्राएं सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करते हैं। अगर आप भी उन छात्राओं में से एक हैं तो आइए आपको 'मिरांडा हाउस में एडमिशन कैसे मिलता है' बताएं।

Image

Miranda House में कैसे मिलता है एडमिशन

Miranda House Admission 2026: मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इस संस्थान का नाम हर उस महिला छात्रों की जुबान पर होता है तो 12वीं पास कर यूजी कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने की इच्छा रखती है। डीयू नॉर्थ कैंपस में स्थित मिरांडा हाउस उन प्रतिष्ठित महिला कॉलेज में से एक है, जिसकी गिनती देश के टॉप कॉलेज में की जाती है। कॉलेज की पढ़ाई, फैकल्टी, प्लेसमेंट और शानदार कैंपस के लिए यह संस्थान पूरे देश में प्रसिद्ध है। अगर आप भी उन छात्रों में से एक है, दो दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रही हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि Miranda House में एडमिशन मिलता कैसे है? यहां कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है? एडमिशन के लिए 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए होते हैं?

कितने साल पुराना है मिरांडा हाउस

दिल्ली के प्रसिद्ध कॉलेज मिरांडा हाउस की स्थापना 7 मार्च 1948 को हुई थी। इस संस्थान की स्थापना DU के तत्कालीन कुलपति सर मौरिस ग्वेयर द्वारा की गई थी। नॉर्थ कैंपस में स्थित यह एक प्रतिष्ठित महिला आवासीय कॉलेज है। मार्च 2026 में मिरांडा हाउस ने 78 साल पूरे कर लिए हैं।

मिरांडा हाउस NIRF रैंकिंग

नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, मिरांडा कॉलेज देश के टॉप कॉलेज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जी हां, डीयू के हिंदू कॉलेज के बाद मिरांडा कॉलेज टॉप का कॉलेज माना जाता है। 2017, 2022 और 2023 में पहला स्थान भी पाया है। लेकिन 2025 की रैंकिंग रिपोर्ट में इसे दूसरा स्थान मिला।

मिरांडा हाउस में कौन-कौन से कोर्स हैं?

डीयू के अन्य कॉलेज के जैसे ही मिरांडा हाउस में भी यूजी, पीजी की शिक्षा प्रदान की जाती है। विभिन्न विषयों में छात्राएं कक्षा 12वीं के बाद यूजी कोर्स में और यूजी के बाद पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। मुख्य रूप से मिरांडा कॉलेज कला और विज्ञान (Arts and Science) के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मिरांडा हाउस द्वारा कई भाषाओं में सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी ऑफर किए जाते हैं। कोर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए मिरांडा हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।

मिरांडा हाउस में एडमिशन के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए?

मिरांडा हाउस में एडमिशन की प्रक्रिया अब 12वीं के अंकों के आधार पर नहीं होती। जैसे पहले एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाती थी, लेकिन अब छात्रों को सीयूईटी यूजी की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाता है। लेकिन बता दें कि इस संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्रों के कक्षा 12वीं में कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए थोड़ी छूट है।

Miranda House

Miranda House

मिरांडा हाउस में एडमिशन कैसे होता है?

मिरांडा हाउस में एडमिशन सीयूईटी (CUET) अंकों के आधार पर होता है। जी हां, चाहें यूजी कोर्स हो या पीजी कोर्स छात्रों को सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा में शामिल होना होगा और उसी के अंकों के आधार पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि न्यूनतम पात्रता के लिए 12वीं में छात्राओं के कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

मिरांडा हाउस प्लेसमेंट सेल

मिरांडा हाउस के प्लेसमेंट की बात करें तो यहां छात्रों का एक प्लेसमेंट सेल है, जिसके द्वारा हर साल एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। इसमें कॉलेज के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले सभी छात्र हिस्सा लेते हैं। बता दें कि बीते साल (2025) में उच्चतम पैकेज 24 लाख रुपये प्रति वर्ष का था, जबकि औसत पैकेज 9 लाख रुपये प्रति वर्ष था।

मिरांडा हाउस से किन हस्तियों ने की है पढ़ाई?

दिल्ली के मिरांडा हाउस से कई दिग्गज हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है। यहां की प्रमुख पूर्व छात्राओं में शीला दीक्षित, स्वरा भास्कर, मल्लिका शेरावत, नंदिता दास, मीरा नायर और नीति मोहन शामिल हैं

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article