एजुकेशन

DU के किरोड़ी मल कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है? जानें 12वीं में चाहिए कितने मार्क्स

दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज में हर साल लाखों छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से है जिनका सपना KMC में पढ़ने का है तो जानिए यहां कितने अंकों पर एडमिशन होता है।

Image

Kirori Mal College Admission

Kirori Mal College Admission: कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले जो छात्र आगे अंडर ग्रेजुएट कोर्स की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनका पहला सपना दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करना होता है। एनआईआरएफ रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय को टॉप 5 लिस्ट में शामिल किया गया है। DU देश की 5वीं सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी मानी जाती है। छात्रों में इसका क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। डीयू (Delhi University) में 91 एफिलेटेड कॉलेज हैं, जिनमें से एक के बारे में आज हम बात करने वाले हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्राप्त करने का सपना देखने वाले छात्र देश के चौथे सबसे बेस्ट कॉलेज किरोड़ी मल में एडमिशन लेना चाहते हैं। हाई क्वालिटी एजुकेशन के साथ, कैंपस और प्लेसमेंट के कारण केएमसी छात्रों के बीच में बहुत प्रसिद्ध है। अगर आपका भी सपना किरोड़ी मल कॉलेज में पढ़ने का है तो आपके लिए जानना आवश्यक है कि यहां कोर्स कौन से हैं, कितने अंक पर एडमिशन होता है और कैसे एडमिशन होता है। आइए जानते हैं।

कब हुई थी किरोड़ी मल कॉलेज की स्थापना?

किरोड़ी मल कॉलेज (Kirori Mal College) की स्थापना 1 फरवरी 1954 में की गई थी। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आता है। 2026 की एक फरवरी को केएमसी कॉलेज ने 72 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

किरोड़ी मल कॉलेज में कौन कौन से कोर्स हैं?

केएमसी में यूजी, पीजी, डॉक्टोरल लेवल कोर्स उपलब्ध है। यहां इकोनॉमिक्स, मैथ्स, कैमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, बॉटनी, हिस्ट्री जैसे कई कोर्स उपलब्ध है। छात्र कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कोर्स की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

दिल्ली के KMC कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन

बता दें कि किरोड़ी मल कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश सीयूईटी यूजी के आधार पर दिया जाता है। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र को सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। उसके बाद एडमिशन प्रोसेस शुरू होने पर मेरिट और एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंक के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है। पीजी कोर्स में प्रवेश सीयूईटी पीजी के आधार पर दिया जाता है।

Kirori Mal College Admission

Kirori Mal College Admission:

KMC कॉलेज में कितने नंबर पर मिलता है एडमिशन?

किरोड़ी मल कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को 95 से 99 प्रतिशत अंकों पर मिलता है। हालांकि विषय के आधार पर और सीटों के आधार पर कई छात्रों को इससे कम अंक होने पर एडमिशन का अवसर मिलता है। अगर हम बात करें बीए ऑनर्स की तो यहां 99 प्रतिशत अंक पर ही सीटें भर जाती है। भारी संख्या में यहां छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं।

क्या है KMC का प्लेसमेंट स्टेट्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी का किरोड़ी मल कॉलेज अपने छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट प्रदान करता है। यहां हाई प्लेसमेंट पैकेज 24.8 लाख रुपये प्रति वर्ष है और औसत पैकेज करीब 7 से 10 लाख रुपये है। यहां Amazon, और Accenture जैसी कई बड़ी कंपनियां आती हैं।

KMC कॉलेज की NIRF रैंकिंग कितनी है?

किरोड़ी मल कॉलेज को NIRF 2025 की रैंकिंग में 4 स्थान दिया गया है। बीते सालों की तुलना में सुधार देखने को मिला है। क्योंकि 2023 और 24 में केएमसी को 9वां स्थान मिला था।

इन दिग्गजों ने की है KMC से पढ़ाई

दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से अमिताभ बच्चन (अभिनेता), सतीश कौशिक (निर्देशक/अभिनेता), नवीन पटनायक (ओडिशा के मुख्यमंत्री), केके (गायक), शक्ति कपूर (अभिनेता), कुलभूषण खरबंदा (अभिनेता), और कबीर खान (निर्देशक) शामिल हैं।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article