एजुकेशन

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा में निकली 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती, जानें क्या है प्रक्रिया और योग्यता, कितने मिलेगी सैलरी

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस विभाग ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवान आवेदन कर सकते हैं।

Image

Haryana Police Recruitment 2026 (Photo - AI)

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा में पुलिस विभाग (Haryana Police) में सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। हरियाणा पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 400 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विशेष बात यह है कि इस भर्ती में पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को प्राथमिकता दी जा रही है। यदि आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए एलिजिबिलिटी, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी आदि के बारे में जानना जरूरी है।

आवेदन की तिथियां

हरियाणा पुलिस SPO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन जमा करें।

शैक्षणिक योग्यता

- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।

- पूर्व सैनिकों और सेना/अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों के लिए उनके सेवा नियमों के तहत निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी।

भर्ती केलिए क्या है आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:

Haryana Police Recruitment 2026

Haryana Police Recruitment 2026 (Photo - AI)

नोट - सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

हरियाणा SPO भर्ती में विशेष रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाता है:

  • भारतीय सेना के पूर्व सैनिक
  • HSISF के पूर्व जवान
  • निरस्त की गई हरियाणा सशस्त्र पुलिस के भूतपूर्व बटालियन सदस्य

उम्मीदवारों को बचा दें कि इसमें वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कम से कम 5 साल की सेवा दी हो।

आवश्यक दस्तावेज

वॉक-इन-इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा:

10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
डिस्चार्ज बुक (पूर्व सैनिकों के लिए)
सेना/पुलिस सेवा का पेंशन पहचान पत्र और प्रमाण पत्र
पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 प्रतियां)
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी राहत यह है कि अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। किसी वर्ग के उम्मीदवार को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

नहीं देनी होगी कोई परीक्षा और टेस्ट

बता दें कि हरियाणा में स्पेशल पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा और न ही फिजिकल टेस्ट होगा। इसके लिए केवल एक वॉक-इन इंटरव्यू होगा। हर जिले के आधार पर इंटरव्यू की तिथि ऊपर की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म का प्रिंट लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

कितनी मिलेगी सैलरी

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को 20, हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। इसके साथ 150 रुपये प्रतिदिन के अनुसार, टीए और डीए दिया जाएगा। इसके अलावा इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पुलिस को दो सेट वर्दी, एक जोड़ी जूत और कैप आदि वर्दी से जुड़ी चीजों के लिए एकमुश्त 3000 रुपये दिए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article