एजुकेशन

BSF HCM ASI Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSF HCM ASI Admit Card 2026: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे rectt.bsf.gov.in से डाउनलोड करें।

Image

BSF HCM ASI Admit Card 2026 (Photo - AI)

BSF HCM ASI Admit Card 2026: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। बीएसएफ द्वारा हाल ही में इन सभी पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन के दौरान क्रिएट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर अपना एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी हेड कांस्टेबल सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा एचसीएम और एएसआई पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

क्या है परीक्षा पैटर्न?

लिखित परीक्षा का आयोजन 100 अंकों के लिए 1 घंटे 40 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा में छात्रों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। बता दें कि परीक्षा में नेगटिव मार्किंग नहीं है।

कितनों पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के संबंध में जारी किए गए नोटिस के आधार पर कुल 1752 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की 1,496 रिक्तियां है और एएसआई स्टेनोग्राफर के 256 पद हैं। इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार के 12वीं पास होने के साथ उसके पास स्टेनोग्राफर का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

कैसे करें बीएसएफ एचसीएम और एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए BSF HCM ASI Steno Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, स्क्रीन पर खुले नए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने की स्थिति में तुरंत बीएसएफ भर्ती मैनेजमेंट से संपर्क करें और परीक्षा से पहले इसमें सुधार कराएं, ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - COBSE क्या है? CBSE से लेकर BSEB और UPMSP तक क्यों आते हैं शिक्षा बोर्ड इसके अंतर्गत

https://www.timesnowhindi.com/education/what-is-cobse-why-all-education-boards-from-cbse-to-bseb-and-upmsp-comes-under-its-ambit-know-its-work-article-155778723

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं क्या नहीं ?

बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा केंद्र किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं। साथ ही हल्के कपड़े और जूते पहनें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के प्रवेश नहीं है। फोन में दिखाए एडमिट कार्ड भी मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक फोटो आईडी अपने पास जरूर रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article