एजुकेशन

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: जारी हो गया लोअर पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड, तुरंत करें डाउनलोड

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 OUT: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 Released: यूपी एसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC Lower PCS मेन्स परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। बता देे, UPSSSC लोअर PCS सिटी स्लिप 14 अगस्त 2026 को जारी की गई थी, तभी से उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर नजर लगाए बैठे थे। ऐसे उम्मीदवारों आज इंतजार खत्म हुआ।

इस भर्ती अभियान के जरिये 2587 पदों को भरा जाना है।

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 How to Download

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • 'News & Alerts' सेक्शन खोलें।
  • 'Combined Lower Subordinate Services (Graduate Level) Main Examination' के एडमिट कार्ड लिंक को ढूंढें।
  • जरूरी लॉगिन डिटेल्स डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों के लिए 29/05/2026 से आवेदन की विंडो खुल गई थी। आनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25/06/2026 थी। इसके अलावा फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि यही थी।

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 Notice How to Check

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • 'Notice Board' के नीचे देखें या 'View All' पर क्लिक करें।
  • '19/08/2026 .विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किये जाने के सम्बन्ध में ।Visible upto : 23/08/2026' लिंक पर क्लिक करें।

फॉर्म में सुधार के लिए लास्ट डेट 02/07/2026 थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article