बॉलीवुड

Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर के परिवार का दुख बांंटने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 04:06 PM IST

Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई स्टार्स संजय गुप्ता के घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई भावुक नजर आए।

Image

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बॉलीवुड सितारे, आज शाम मुंबई में दी जाएगी अंतिम विदाई (Image Source: Zoom Instagram)

Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt), सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे और मीका सिंह समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए। इन सब के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स संजय गुप्ता के घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच परिवार ने संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा कर दी है। उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए आज शाम मुंबई में लोग जुटेंगे।

आज शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार

संजय गुप्ता के परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में उनके अंतिम संस्कार की तारीख, समय और जगह की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार शनिवार, 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट (Pawan Hans Crematorium) में किया जाएगा। परिवार ने इस मुश्किल वक्त में अपने करीबियों, दोस्तों और शुभचिंतकों से वहां पहुंचने की अपील की है। साथ ही, परिवार ने लोगों से संजय गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने और उन्हें आखिरी विदाई देने का अनुरोध किया है।

रोते दिखे ये सितारे

संजय गुप्ता के निधन से उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग गहरे सदमे में हैं। अभिनेता रोनित रॉय और फिल्ममेकर मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) इस मुश्किल वक्त में अपने आंसू नहीं रोक पाए। दोनों संजय गुप्ता को याद कर भावुक नजर आए। वहीं, एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) भी फिल्ममेकर के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। इन अलावा और भी सितारे संजय गुप्ता के घर पहुंच रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article