बॉलीवुड

संजय दत्त की Khalnayak Returns में होगी Salman Khan की एंट्री? सुभाष घई ने कास्टिंग पर दिया अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 04:22 PM IST

Salman Khan in Khalnayak Returns: संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि सलमान खान इसमें पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ सकते हैं।

Image

संजय दत्त की ‘खलनायक रिटर्न्स’ में होगी सलमान खान की एंट्री? पुलिसवाले के रोल पर चल रही चर्चा (Image Source: Filmfare)

Salman Khan in Khalnayak Returns: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' (Khalnayak) के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns) को लेकर काफी चर्चा हो रह है। 1993 में आई इस फिल्म में संजय दत्त ने बल्लू का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। चर्चा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के एक और बड़े स्टार की एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो पर्दे पर एक दिलचस्प जोड़ी देखने को मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में किस स्टार की एंट्री होने वाली है।

'खलनायक रिटर्न्स' में होगी सलमान खान की एंट्री?

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर सुभाष घई और उनकी राइटिंग टीम 'खलनायक रिटर्न्स' में सलमान खान के लिए एक खास किरदार तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि ये एक पुलिस अफसर का रोल होगा, जो फिल्म में संजय दत्त के किरदार की मदद करता नजर आएगा। इस किरदार को कहानी के लिहाज से काफी अहम बताया जा रहा है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ये पुलिस अफसर नेकदिल इंसान होगा और संजय दत्त के किरदार की मदद करेगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

सुभाष घई ने कही ये बात

सलमान खान की फिल्म में एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसी वजह से कास्टिंग भी फाइनल नहीं की गई है। सुभाष घई ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्टिंग का काम जारी है और पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। आपको बता दें कि सलमान खान फिल्म में होंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article