UP TGT Recruitment 2026 Notification OUT: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यता और तारीखों की जानकारी जरूर देख लें।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत टीजीटी भर्ती की जानकारी दी है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद ही वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
| प्रक्रिया | तारीख |
| विज्ञापन जारी होने की तारीख | 23 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन OTR और आवेदन शुरू | 24 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 23 नवंबर 2026 |
| आवेदन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तारीख | 26 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 23 और 24 दिसंबर 2026 |
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.up.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी अच्छे से देखना होगा। अगर आपने OTR प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो इसे पूरा करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
कब होगी परीक्षा
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, टीजीटी भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भरें। भर्ती की योग्यता, विषयवार पदों और अन्य शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
