एजुकेशन

DRC में एडमिशन कैसे मिलता है? सीट, कट-ऑफ, कोर्स, मार्क्स और प्लेसमेंट यहां देखें

Daulat Ram College में दाखिले के हर साल लाखों छात्राएं आवेदन करती हैं। अगर आप भी DRC में प्रवेश चाहती हैं तो यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है। आइए बताएं।

Image

DRC Admission 2026 (Photo-AI)

Daulat Ram College Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित दौलत राम कॉलेज, जिसे शॉर्ट में DRC कहा जाता है, मुख्य तौर पर वुमन कॉलेज है। यह दिल्ली के प्रसिद्ध कॉलेज में से एक है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के लिए हर साल लाखों छात्राएं आवेदन करती हैं। अगर आप भी उन छात्राओं में से एक हैं, जो DRC में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको कोर्स, कट-ऑफ, सीट, प्लेसमेंट आदि के साथ यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है और 12वीं में कितने अंकों की आवश्यकता है।

दौलत राम कॉलेज कब बना था?

दिल्ली विश्वविद्याल में स्थित दौलत राम कॉलेज की स्थापना 1960 में दौलत राम गुप्ता द्वारा की गई थी। यह शुरुआत में 'प्रमिला कॉलेज' के नाम से जाना जाता था। बता दें कि 1964 में इसे दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थानांतरित किया गया और तब इसे अपना वर्तमान नाम मिला। यह संस्थान पूरी तरह से महिलाओं को समपर्ति है।

दौलत राम कॉलेज की NIRF रैंकिंग

दिल्ली विश्वविद्याल के नॉर्थ कैंपस में स्थित इस संस्थान को एनआईआर रैंकिंग 2025 में 26वां स्थान प्राप्त है। यह देश के टॉप 30 कॉलेज की लिस्ट में शामिल है।

प्रोग्राम का नामUR (General)OBCSCSTEWS
B.A. (Hons.) Psychology874.16767.74744.56750.69776.19
B.Com (Hons.)864.84785.36702.6636.36818.88
B.A. (Hons.) Political Science843.33800.64710.06723.77804.33
B.Com840.76753.97667.73543.87802.16
B.A. (Hons.) History818.18755.55662.76685.92736.49
B.A. (Hons.) Economics794.68613.94525.21283.39656.71
B.A. (Hons.) English782.13681.48635.89612.81708.52
B.A. (Hons.) Philosophy758.12665.48586.29572.06688.13
B.Sc. (Hons.) Mathematics685.37538.03454.14333.41571.55
B.Sc. (Hons.) Bio-Chemistry607.82544.49484.43430.3555.86
B.Sc. (Hons.) Zoology593.17549.07462.58427.3551.84
B.Sc. (Hons.) Botany578.43532.4443.08396.9538.99
B.Sc. (Prog.) Life Science548.64497.78401.25343.39508.15
B.Sc. (Hons.) Chemistry429.74370.9248.93149.95362.57
B.Sc. (Hons.) Physics421.36353.09232.3108.03362.63
B.A. (Hons.) Hindi412.16310.87258.41185.74335.79
B.A. (Hons.) Sanskrit146.01104.9182.3568.42114.53

DRC में कौन-कौन से कोर्स है?

यहां बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम और एमएससी कोर्स उपलब्ध है। इसमें विभिन्न विषय जैसे, हिंदी, अंग्रेजी, पॉलिटकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, फिजिक्स आदि विषय है।

DRC में एडमिशन कैसे मिलता है?

डीयू के दौलत राम कॉलेज में प्रवेश सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी के अंकों के आधार पर होता है। यहां अब मेरिट बेस पर प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

DRC में दाखिले के लिए कितने अंक चाहिए?

पहले के समय में 12वीं के बाद दौलत राम कॉलेज में मेरिट के आधार पर प्रवेश होता था, तब छात्राओं के कम से कम 90 प्रतिशत अंक अनिवार्य माने जाते थे। लेकिन अब एंट्रेस के अधार पर प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में 12वीं में छात्र के कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

DRC में कुल कितनी सीटें है?

DRC में यूजी कोर्स की 1 हजार से 1200 सीटें है। यहां तीनों सालों में करीब 4000 छात्राएं पढ़ती हैं।

DRC का प्लेसमेंट कैसा है?

दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्य संस्थानों के जैसे ही दौलत राम कॉलेज का भी अपना छात्र प्लेसमेंट सेल है। 2025 के अनुसार यहां सबसे अधिक पैकेज 21.5 लाख सालाना गया था और औसत पैकेज 5 से 6 लाख रुपये का है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article