CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम अंडर ग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026) के लिए आवेदन की आज यानी 30 जनवरी को अंतिम तिथि है। उम्मीदवार 11.50 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA द्वारा अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वह फॉर्म भरते हुए गलतियों में सुधार कर सकते हैं।
CUET UG 2026 Correction Window: कब मिलेगा आवेदन में सुधार का मौका
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा 2 फरवरी को करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। बता दें कि सुधार करने कि अंतिम तिथि 4 फरवरी है। करेक्शन विंडो केवल 2 दिन के लिए खोली जाएगी। विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार सीयूईटी एनटीए (CUET NTA) की आधिकारिके वबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सुधार प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
CUET UG 2026 आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। यानी छात्र आवेदन फॉर्म आज पूरा कर कल तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
NTA CUET UG 2026 फॉर्म कैसे करें सुधार
1. सीयूईटी यूजी 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को cuet.nta.nic.in पर जाना है।
2. लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर आवेदन फॉर्म खोलना है।
3. उम्मीदवार अब अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करें।
4. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार पुनः चेक करें और फिर सबमिट करें।
सीयूईटी यूजी के लिए कैसे करें आवेदन
1. सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए गए CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. मोबाइल नंबर और वैध आईडी का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद फिर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें।
5. डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
6. आवेदन फॉर्म सेव करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट लें और भविष्य के संदर्भ में इसका पीडीएफ जरूर बनाएं। साथ ही बता दें कि आज 11.50 बजे तक ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।
