एजुकेशन

MHT SET Answer Key 2026 Released: महाराष्ट्र 41वें एसईटी परीक्षा की आंसर की जारी, setexam.unipune.ac.in पर कर सकते हैं डाउनलोड

MHT SET Answer Key 2026 Released: सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) ने 41वें महाराष्ट्र स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MH SET) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MHT SET Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें महाराष्ट्र एसईटी परीक्षा की आंसर की

MHT SET Answer Key 2026 Released: एमएचटी सीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) ने 41वें महाराष्ट्र स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MH SET) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां विश्वविद्यालय ने उन उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो ओपन कर दी है, जो किसी उत्तर को चुनौती देना चाहते हैं या किसी प्रश्न को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं। यहां आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 नवंबर तक का समय दिया गया है।

बता दें राज्यस्तरीय पात्रता परीक्षा विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र और गोवा के कुल 28 शहरों में 294 परीक्षा केंद्रों पर सेट परीक्षा आयोजित की गई थी। अब सेट परीक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की प्राथमिक उत्तर कुंजी (Interim Answer Key) 31 अक्टूबर 2026 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

MHT SET Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर 41st MSET Marathi Public Notice for Challenges for AnswerKeys / Questions लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्राथमिक उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लेकर किसी भी प्रकार की गलती, आपत्ति या दिए गए उत्तर में त्रुटि होने पर उम्मीदवार अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

प्रश्नानुसार इतने रुपये आपत्ति शुल्क

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य (Non-refundable) शुल्क जमा करना होगा। प्रश्नपत्र या उत्तर कुंजी में किसी तरह की गलती अथवा आपत्ति दर्ज कराते समय उम्मीदवारों को अपनी प्रश्नपत्र पुस्तिका और उसका सेट (A/B/C/D) सुनिश्चित करना होगा।

ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार की जाएगी

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि प्रश्नपत्र या प्राथमिक उत्तर कुंजी में कोई गलती अथवा आपत्ति है, तो निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक शुल्क के साथ आवेदन करें। व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियों को सेट परीक्षा विभाग स्वीकार नहीं करेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article