UPPSC RO ARO Prelims, Mains Exam Pattern, Marking Scheme, Syllabus: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की सुचारू रूप से चलाने के लिए समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है।
बता दें यूपी रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलता है। बीते वर्ष मात्र 467 पदों के लिए कुल 10.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यहां प्रति पद लगभग 2600 से अधिक दावेदार थे। इस बीच अभ्यर्थी लगातार यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स से लेकर मेन्स एग्जाम के पैटर्न, मार्किंग स्कीम को लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा कितने मार्क्स की होती है और यहां किस विषय से कितने सवाल पूछे जाते हैं।
RO ARO प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम
बता दें यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के प्रीलिम्स परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां कुल 200 मार्क्स के 200 सवाल पूछे जाएंगे। यहां प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। इसके लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स यानी 0.33 नंबर काटे जाएंगे। यहां सामान्य अध्ययन (General Studies) के 140 मार्क्स के 140 प्रश्न, सामान्य हिंदी (General Studies) के 60 नंबर के 60 सवाल होंगे।
- परीक्षा का प्रकार - एमसीक्यू
- कुल मार्क्स - 200
- कुल प्रश्न - 200
- परीक्षा की अवधि - 3 घंटे
- निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 मार्क्स की कटौती
जनरल स्टडीज में इस विषय से पूछे जाएंगे सवाल
जनरल स्टडीज के पेपर में नीचे दिए गए इन विषयों से कुल 140 मार्क्स के 140 सवाल पूछे जाते हैं।- सामान्य विज्ञान
- भारत का इतिहास
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
- भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
- जनसंख्या, पारिस्थितिकी एवं नगरीकरण
- विश्व भूगोल और भारत का भूगोल
- भारत के प्राकृतिक संसाधन
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
- सामान्य बुद्धिमत्ता
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक परंपराओं से संबंधित विशेष जानकारी।
UPPSC RO ARO Recruitment 2026 Advertisements: Check here
UP RO ARO Recruitment 2026 Apply Online: Direct Link
सामान्य हिंदी में यहां से पूछे जाएंगे सवाल
सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए 60 अंक निर्धारित हैं।
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- समान प्रयोग एवं समान प्रकृति वाले शब्द
- विशेष्य एवं विशेषण
UPPSC RO, ARO मेन्स एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम
वहीं यूपीपीएससी आरओ एआरओ मेन्स एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें 3 प्रश्न पत्र शामिल हैं। पेपर 1 में सामान्य अध्ययन से 120 मार्क्स के 120 प्रश्न, पेपर 2 दो खंडों में विभाजित होता है। भाग 1 100 मार्क्स का होता है, जबकि सामान्य शब्द ज्ञान 60 मार्क्स का होगा। इसमें विलोम शब्द, वाक्य एवं वर्तनी सुधार, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, समान प्रयोग वाले शब्द और विशेष्य एवं विशेषण से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी आरओ एआरओ के 501 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
हिंदी निबंध लेखन 120 मार्क्स का
मुख्य परीक्षा के तीसरे प्रश्नपत्र में हिंदी निबंध लिखना होता है। यह पेपर 120 अंकों का होता है और इसके लिए 3 घंटे का समय निर्धारित होता है। इसमें तीन अलग-अलग वर्गों से एक-एक विषय चुनकर कुल तीन निबंध लिखने होते हैं। प्रत्येक निबंध के लिए 40 अंक निर्धारित हैं। निबंध के विषय साहित्य एवं संस्कृति, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, कृषि, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और राष्ट्रीय विकास योजनाओं से संबंधित हो सकते हैं। प्रत्येक निबंध के लिए निर्धारित शब्द सीमा का ध्यान रखना भी जरूरी है।
