एजुकेशन

UP PET Exam 2026: यूपी पीईटी परीक्षा के तीसरे दिन 24,36,253 अभ्यर्थी शामिल, 1372 एग्जाम सेंटर्स पर संपन्न हुआ एग्जाम

UP PET Exam 2026: यूपी पीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को निर्धारित थी। वहीं आज तीसरे व अंतिम दिन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा राज्य के 1372 एग्जाम सेंटर्स पर हुई। इसके लिए कुल 24,36,253 अभ्यर्थी शामिल हुए।

Image

UP PET Exam 2026: यूपी पीईटी परीक्षा के तीसरे दिन 24,36,25 अभ्यर्थी शामिल

UP PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test-PET) की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को निर्धारित थी। एग्जाम दो पालियों में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक प्रदेश के कुल 60 जनपदों के 1372 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके क्रम में आज दिनांक 01.11.2026 को तीसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से आयोजित की गई।

तीसरे दिन 24,36,253 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

यूपी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा में कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 24,36,253 अभ्यर्थी (68.79%) परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा को सही तरीके से कराने और निगरानी रखने के लिए आयोग ने 2,744 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। इसके अलावा करीब 93,738 अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर लगे 31,602 सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई। आयोग के लखनऊ स्थित कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा की लाइव निगरानी की।

यूपी पीईटी परीक्षा 2026

यूपी पीईटी परीक्षा 2026

यूपी पीईटी परीक्षा

यूपी पीईटी परीक्षा

जिला मुख्यालयों में सीसीटीवी कंट्रोल रूम

साथ ही हर परीक्षा वाले जिले में अलग हेल्पलाइन बनाई गई थी, ताकि अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालयों में भी कैमरे और लाइव सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए थे। इनके जरिए जिला प्रशासन के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर निकली वैकेंसी

फेशियल रिकॉग्निशन की व्यवस्था

अभ्यर्थियों की पहचान एवं परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अत्याधुनिक तकनीक फेशियल रिकॉग्निशन AI, आधार आधारित अभ्यर्थी प्रमाणीकरण (Authentication) की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही प्रत्येक उपस्थित अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक डेटा कैप्चर (फोटो एवं आईरिस) कराया गया। साथ ही परीक्षा कार्य में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य की गई, जिससे परीक्षा ड्यूटी में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article