Amitabh Bachchan Bulletproof Box Viral Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले कई दशकों से हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते आ रहे हैं। इस खास मौके पर मुंबई और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं। अमिताभ भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते और हाथ जोड़कर या हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं। लेकिन इस बार उनके घर के बाहर जुटी भीड़ के बीच कुछ ऐसा नजर आया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी मौजूद थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन अपनी सुरक्षा को लेकर भी सर्तक नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Imran Khan के OCI और FRRO मामले में 2 नवंबर को होगी सुनवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे लगेगी याचिका
बुलेटप्रूफ शीशे के बॉक्स में आए बाहर
एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अमिताभ बच्चन का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन एकदम अलग ही अंदाज में नजर आए। अमिताभ बच्चन एक सुरक्षा के लिए बनाए गए कांच के केबिन के अंदर खड़े नजर आए। आमतौर पर उनके आसपास ऐसा कोई सुरक्षा घेरा नहीं होता। कड़ी सुरक्षा के बीच भी बच्चन ने फैंस से किया अपना वादा पूरा किया। बुलेटप्रूफ शीशे के बॉक्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अमिताभ बच्चन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Aishwarya Rai के 53वें जन्मदिन पर काजोल ने खास अंदाज में किया विश, जूही चावला-मनीष मल्होत्रा ने भी लुटाया प्यार
पिता के पीछे खड़े होकर सुरक्षा पर नजर रखते दिखे अभिषेक
बुलेटप्रूफ शीशे के बॉक्स के साथ-साथ लोगों का ध्यान अभिषेक बच्चन ने अपनी तरफ खींचा। अमिताभ बच्चन जब फैंस से मिल रहे थे तब इस दौरान अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ मौजूद थे। जब अमिताभ शीशे के घेरे के अंदर से फैंस का अभिवादन कर रहे थे, तब अभिषेक उनके पीछे खड़े होकर भीड़ पर नजर रख रहे थे। मौके पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे और फैंस को बैरिकेडिंग के पीछे रखा गया था। इस पूरे इंतजाम के बीच अमिताभ ने अपनी रविवार की परंपरा जारी रखी और चाहने वालों से मुलाकात की।
