भारत की ये 10 नौकरियां, जहां सफेद वर्दी पहनकर मिलता है 'असली रुतबा'

Top 10 White Uniform Jobs in India: भारत में वर्दी केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है, यह सम्मान और गौरव का प्रतीक हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अक्सर सोचते हैं कि यहां से निकलने के बाद उन्हें सफेद वर्दी से भी छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि रोज एक रंग की वर्दी पहनकर बच्चे बोर हो जाते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी नौकरियां है, जिसमें सफेद यूनिफॉर्म पहनी जाती है।

यह नौकरियां रोज एक रंग की वर्दी पहनने पर बोरियत का एहसास नहीं देती। बल्कि इसमें रुतबा और अथॉरिटी की झलक होती है। इन सफेद वर्दी वाली नौकरियों के लिए लाखों युवा सालों साल कड़ी मेहनत करते हैं। यह नौकरियां न केवल आपको समाज में एक विशिष्ट पहचान देती हैं, बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल और बेहतरीन सैलरी पैकेज भी सुनिश्चित करती हैं। आइए आपको भारत की 10 सफेद वर्दी (Prestigious White Uniform Job) वाली सरकारी और प्राइवेट नौकरी के बारे में बताएं।

Authored by: varsha kushwahaUpdated Jan 30 2026, 16:38 IST
1. भारतीय नौसेना (Indian Navy)Image Credit : Canva01 / 10

1. भारतीय नौसेना (Indian Navy)

​भारतीय नौसेना के अधिकारियों और नाविकों की वर्दी का रंग सफेद रंग होता है। समुद्री किनारे गर्मी अधिक होने के कारण सफेद रंग की वर्दी पहनी जाती है, क्योंकि यह आरामदायक होती है।​

2. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard)Image Credit : IStock02 / 10

2. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard)

​इंडियन नेवी की ही तरह इंडियन कोस्ट गार्ड के जवान और अधिकारियों की वर्दी का रंग भी सफेद ही होता है। इनका मुख्य काम भारत के समुद्री हितों की रक्षा करना और समुद्र मार्ग से होने वाली तस्करी को रोकना होता है।​

3. डॉक्टर (Doctors)Image Credit : Canva03 / 10

3. डॉक्टर (Doctors)

​डॉक्टरों की मुख्य वर्दी सफेद होती है। हालांकि ऑपरेशन के समय हरे या नीले कपड़े पहने जाते हैं। लेकिन OPD के दौरान यूनिफॉर्म का रंग सफेद होता है।​

4. नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff)Image Credit : Canva04 / 10

4. नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff)

​नर्सों की पारंपरिक वर्दी भी अक्सर सफेद होती है। लेकिन कुछ अस्पताल ऐसे भी हैं, जहां नर्सिंग स्टाफ की वर्दी में अन्य रंग देखने को मिलते हैं। लेकिन कई अस्पतालों में सफेद वर्दी ही चलती है।​

5. ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police)Image Credit : Canva05 / 10

5. ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police)

​राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे कई प्रमुख शहरों में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में भी सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की शर्ट सफेद रंग की होती है और पैंट का रंग नीला या काला होता है। सफेद रंग सड़क पर दूर से दिखाई देता है।​

8. शेफ (Chefs)Image Credit : Canva06 / 10

8. शेफ (Chefs)

​बड़े होटलों और रेस्टोरेंट्स में काम करने वाले शेफ की वर्दी का रंग सफेद होता है। सफेद रंग का उद्देश्य रसोई की हायजीन (Hygiene) दिखाना है।​

6. मर्चेंट नेवी (Merchant Navy)Image Credit : Canva07 / 10

6. मर्चेंट नेवी (Merchant Navy)

​व्यापारिक जहाजों पर काम करने वाले कैप्टन और क्रू मेंबर्स भी सफेद वर्दी पहनते हैं।​

7. पायलट (Civil Aviation Pilots)Image Credit : Canva08 / 10

7. पायलट (Civil Aviation Pilots)

कमर्शियल एयरलाइंस के पायलट की वर्दी में भी सफेद रंग का प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर वह वर्दी में सफेद शर्ट और काली पैंट पहनते हैं।

9. डेंटिस्ट (Dentists)Image Credit : Canva09 / 10

9. डेंटिस्ट (Dentists)

​​डॉक्टरों की तरह डेंटिस्ट की यूनिफॉर्म भी सफेद होती है। वह सफेद रंग का कोट पहनते हैं।​

10. लैब टेक्नीशियन (Lab Technicians)Image Credit : Canva10 / 10

10. लैब टेक्नीशियन (Lab Technicians)

​वैज्ञानिक शोध केंद्रों या पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले जो कर्मचारी होते हैं उनकी वर्दी का रंग अक्सर सफेद होता है। इसका मुख्य कारण केमिकल और नमूनों से बचाव के के लिए होता है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!