एजुकेशन

CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब 7 नवंबर तक करें आवेदन

CLAT 2027 Registration Last Date Extended: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2026 है।

Image

CLAT 2027 Registration Last Date: क्लैट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

CLAT 2027 Registration Last Date Extended: क्लैट 2027 परीक्षा के लिए अब तक जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए बड़ी खबर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 7 नवंबर तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

CLAT 2027 Exam Date: क्लैट 2027 परीक्षा कब होगी

बता दें कंसोर्टियम की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिकक्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बनें रहें। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

CLAT 2027 Registration Apply Online: ऐसे करें क्लैट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CLAT 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

CLAT 2027 Registration: क्लैट परीक्षा क्यों होती है

बता दें कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा देश के प्रमुख लॉ कॉलेजों और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में कानून की पढ़ाई के लिए प्रवेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र 12वीं कक्षा के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (BA LLB, BBA LLB आदि) कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। वहीं, कानून में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवार CLAT PG परीक्षा देकर एलएलएम कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article