एजुकेशन

CBSE Schools: फीस से लेकर कैंटीन तक डिजिटल पेमेंट को लेकर आया नया निर्देश, क्लिक कर जरूर पढ़ें

CBSE ने अपने से जुड़े स्कूलों के लिए डिजिटल पेमेंट को लेकर नया सर्कुलर जारी किया। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों और मैनेजमेंट से कहा है कि स्कूल से जुड़े अलग-अलग तरह के भुगतान में डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए।

Image

CBSE डिजिटल भुगतान दिशानिर्देश (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने से जुड़े स्कूलों के लिए डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से जुड़ा नया सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों और मैनेजमेंट से कहा है कि स्कूल से जुड़े अलग-अलग तरह के भुगतान में डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। CBSE की वेबसाइट पर यह नोटिस 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि फीस जमा करने के अलावा कैंटीन, लाइब्रेरी और स्कूल की दूसरी सेवाओं के भुगतान के लिए भी डिजिटल रूप से पेमेंट करने के तरीके उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए UPI और RuPay कार्ड जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है, वहां UPI Lite, UPI LiteX और UPI 123PAY जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है। स्कूल जरूरत के अनुसार इन माध्यमों का इस्तेमाल समझाने के लिए डेमो और सहायता आधारित पेमेंट व्यवस्था भी शुरू कर सकते हैं।

BBPS से फीस जमा करने की सुविधा

बोर्ड ने स्कूलों को Bharat Bill Payment System यानी BBPS से जुड़ने की सलाह भी दी है। इसके जरिए फीस कलेक्शन को एक तय और सुरक्षित डिजिटल सिस्टम के तहत किया जा सकता है। स्कूल चाहें, तो BBPS को अपने ERP सिस्टम के साथ जोड़कर नियमित भुगतान से जुड़े काम को भी आसान बना सकते हैं। CBSE पहले भी संबद्ध स्कूलों को BBPS के जरिए स्कूल फीस का डिजिटल भुगतान उपलब्ध कराने की सलाह दे चुका है।

छात्रों और अभिभावकों को भी जागरूक करें

CBSE ने केवल डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने पर ही जोर नहीं दिया है, बल्कि इससे जुड़ी जानकारी बढ़ाने की भी सलाह दी है। स्कूल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अलग-अलग जागरूकता अभियानों में डिजिटल पेमेंट से जुड़ी जानकारी शामिल कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article