एजुकेशन

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट कब होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

CBSE द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा की डेट शीट का कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में डेटशीट जारी की जा सकती है।

Image

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट कब होगी जारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक इस समय बोर्ड परीक्षा 2027 (Board Exam 2027) की डेट शीट यानी एग्जाम शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली इन मुख्य परीक्षाओं के लिए आधिकारिक डेट शीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सितंबर से अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक डेटशीट जारी कर दी जाएगी। बता दें कि यह केवल संभावना है, बोर्ड द्वारा इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है।

टाइम टेबल जल्दी जारी होने से क्या होगा?

समय से टाइम टेबल मिलने से विद्यार्थियों को अपनी अध्ययन रणनीति बनाने, विषयों का रिवीजन शेड्यूल तय करने और तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलती है। इससे वह हर विषय की तैयारी के लिए तय समय बांटते हुए टाइम मैनेजमेंट करते हैं ताकि सभी विषयों की तैयारी अच्छे से की जा सकें।

CBSE 10th 12th Board Exams मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
कक्षाएं10वीं और 12वीं (Secondary & Senior Secondary)
परीक्षा का माध्यमपेन और पेपर आधारित (Offline Written Exams)
आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in/cbseacademic.nic.in

डेट शीट कब जारी होने की उम्मीद है?

सीबीएसई के पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत आमतौर पर फरवरी माह से होती है। ऐसे में परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड की आधिकारिक डेट शीट परीक्षा शुरू होने से लगभग 3 से 4 महीने पहले जारी कर दी जाती है। छात्र अपनी-अपनी स्ट्रीम के अनुसार विषयों की तिथियां चेक करते हैं और उसके आधार पर तैयारी को और गति मिलती है।

सीबीएसई डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - पेज पर 'Main Website' या 'Latest @ CBSE' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'CBSE Class 10th Date Sheet' या 'CBSE Class 12th Date Sheet' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शेड्यूल की पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 5 - अपनी कक्षा और विषयों के अनुसार तिथियों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

तैयारी के लिए छात्रों के लिए जरूरी टिप्स

डेट शीट जारी होते ही कठिन और आसान विषयों के बीच मिलने वाले गैप (छुट्टियों) का आकलन करें और उसी अनुसार रिवीजन शेड्यूल तैयार करें। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों और पिछले वर्षों के पेपर्स का अभ्यास करें। टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन प्रत्येक विषय के लिए समय निर्धारित करें ताकि कोई भी टॉपिक न छूटे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article