एजुकेशन

BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन

BPSC TRE 4 Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 18 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार 32388 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 1 सितंबर से bpsc.bihar.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी (Image - ChatGPT)

BPSC TRE 4 Notification OUT: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 18 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन (BPSC TRE 4 Notification) जारी कर दिया है। लंबे समय से अभ्यर्थियों को इस विज्ञप्ति का इंतजार था इसके अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की विंडो 29सितंबर तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान के जरिये 32388 पदों को भरा जाएगा। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद हैं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद हैं, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 पद और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए 16101 पद निर्धारित हैं। सबसे ज्यादा 11वीं 12वीं के शिक्षकों के लिए वैकेंसी आई है।

जल्दी OTR करें पूरा

OTR यानी 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' एक प्रक्रिया है, जिसे हर उस उम्मीदवार को पूरी करनी होगी, जो बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 (BPSC TRE 4 Form) के लिए आवेदन करना चाहता है। यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है। OTR के लिए आपको इधर उधर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। आप जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि आवेदन फॉर्म बिना किसी दिक्कत के भर सकें।

आवेदन के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या state.bihar.gov.in पर भी जा सकते हैं।

लेवल खाली पद
कक्षा 1 से 5 3,847
कक्षा 6 से 88,563
कक्षा 9 से 10 3,877
कक्षा 11 से 12 16,101
कुल 32,388
कब होगी परीक्षा?, BPSC TRE 4 Exam Date

BPSC TRE 4.0 Notification के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच होगा। BPSC TRE 4.0 Bharti के लिए कुल 32,388 रिक्तियों की घोषणा की गई है। BPSC TRE 4.0 Notification 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को पूरे फोकस के साथ तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि यह राज्य में चल रही एक बड़ी शिक्षक भर्ती है। सिलेबस को ध्यान से देखें, सवालों के प्रकार, कुल संख्या और जरूरी टॉपिक्स के बारे में पता करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article