एजुकेशन

DU NCWEB की स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट आउट, दाखिले के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन

DU NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के NCWEB द्वारा कुछ संस्थानों में बची खाली सीटों पर एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के आधार पर एडमिशन लेने की लास्ट डेट 20 अगस्त है।

Image

DU NCWEB की स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट आउट (Photo - AI)

DU NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) द्वारा दो कोर्स में प्रवेश के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ जारी की गई है। NCWEB द्वारा यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर भी छात्राओं की सुविधा के लिए अपलोड करी गई है। बता दें कि इस स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ का लाभ उन छात्राओं को होगा, जो योग्य होने के बाद भी किसी कारण से पहले जारी कट-ऑफ में प्रवेश नहीं ले पाई थी। कई छात्राओं के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

कब शुरू होगी ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया

मिली जानकारी के अनुसार, जारी स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ में जिन छात्राओं का नाम शामिल है वह आज यानी 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। बता दें कि छात्राओं को जारी कट-ऑफ और संबंधित टीचिंग सेंटर में खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

किन कॉलेज में खाली हैं अभी भी सीटें

जानकारी के अनुसार, अदिति महाविद्यालय और भागिनी निवेदिता कॉलेज दोनों कॉलेज में सभी वर्गों में 40-40 सीटें अभी भी खाली है। हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां कुछ ही सीटें खाली हैं और उसमें भी वह आरक्षित श्रेणी की छात्राओं के लिए है। क्योंकि सामान्य श्रेणी की सीटें भर गई है।

अदिति महाविद्यालय - 40

भागिनी निवेदिता कॉलेज- 40

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज - 269 (सामान्य के अलावा अन्य श्रेणी में)

जेडीएम कॉलेज - 101 सीटें

मैत्रेय कॉलेज- 178 सीटें

एसजीजीएससी ऑफ कॉमर्स- 180 सीटें

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में सीट मैट्रिक्स

ओबीसी54एससी53एसटी52ईडब्ल्यूएस54पीडब्ल्यूडी52

जेडी कॉलेज सीट मैट्रिक्स

ओबीसी51एससी50

मैत्रेयी कॉलेज सीट मैट्रिक्सएसटी58ईडब्ल्यूएस60पीडब्ल्यूडी58

ऊपर दी गई सीटों के लिए छात्राएं अपने पसंद के कोर्स में सीटों की उपलब्धता को देखते हुए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article