टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन की कीमतों में लगी आग, दो दिन में 50 से अधिक फोन हुए महंगे, OnePlus से लेकर Realme तक ने बढ़ाए दाम

भारत में इस वक्त यदि सबसे तेजी से कोई चीज महंगी हो रही है तो वो गैजेट्स हैं। महज 2 दिनों में OnePlus, Vivo, Poco, Oppo और Realme के करीब 50 से अधिक मॉडल्स महंगे हो गए हैं।

Image

महज 2 दिन में भारत में 50 से अधिक स्मार्टफोन हुए महंगे, OnePlus से लेकर Realme तक ने बढ़ाए दाम

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कीमतें बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में OnePlus, Vivo, Poco, Oppo और Realme ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि महज दो दिनों के भीतर कई लोकप्रिय स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं। इन कीमतों में अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से 1,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनियां इस बढ़ोतरी के पीछे मेमोरी, चिपसेट और स्टोरेज कंपोनेंट की बढ़ती लागत को वजह बता रही हैं।

OnePlus के कई फोन हुए महंगे

OnePlus ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इनमें OnePlus Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, OnePlus N6 और हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus N6x शामिल हैं। टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक, इन फोन की कीमतों में अधिकतम 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी OnePlus Nord CE 6 Lite में बताई गई है। इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 28,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 25,999 रुपये थी। वहीं 8GB+128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है।

स्मार्टफोनरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
OnePlus Nord CE 6 Lite6GB+128GB₹25,999₹28,999₹3,000
OnePlus Nord CE 6 Lite8GB+128GB₹27,999₹30,999₹3,000
OnePlus Nord CE 6 Lite8GB+256GB₹30,999₹34,999₹4,000
OnePlus Nord 68GB+256GB₹44,999₹46,999₹2,000
OnePlus Nord 612GB+256GB₹50,999₹52,999₹2,000
OnePlus Nord CE 66GB+128GB₹25,999₹28,999₹3,000
OnePlus Nord CE 68GB+128GB₹27,999₹30,999₹3,000
OnePlus Nord CE 68GB+256GB₹30,999₹34,999₹4,000
OnePlus N64GB+128GB₹22,999₹24,999₹2,000
OnePlus N66GB+128GB₹24,999₹26,999₹2,000
OnePlus N6x4GB+64GB₹18,999₹20,999₹2,000
OnePlus N6x4GB+128GB₹20,999₹22,999₹2,000

OnePlus Nord 6 की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट अब 46,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 52,999 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह Nord CE 6 के अलग-अलग वेरिएंट अब 28,999 रुपये, 30,999 रुपये और 34,999 रुपये में मिल रहे हैं।

OnePlus N6 और N6x भी हुए महंगे

OnePlus N6 की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 4GB+128GB वेरिएंट अब 24,999 रुपये में बिक रहा है, जो पहले 22,999 रुपये था। वहीं 6GB+128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है।

जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus N6x की कीमत भी बढ़ी है। इसका 4GB+64GB मॉडल अब 20,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इनकी कीमत क्रमशः 18,999 रुपये और 20,999 रुपये थी।

Vivo Y Series के 5 स्मार्टफोन महंगे

Vivo ने भी अपनी Y Series के पांच स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। इनमें Vivo Y51 Pro 5G, Vivo Y31 5G, Vivo Y21, Vivo Y11 और Vivo Y19s शामिल हैं। कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इनकी नई कीमतें अपडेट कर दी गई हैं।

Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है। Vivo Y31 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत अब 27,999 रुपये और 6GB+256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है।

स्मार्टफोनरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Vivo Y51 Pro 5G8GB+128GB₹30,999₹32,999₹2,000
Vivo Y51 Pro 5G8GB+256GB₹33,999₹37,999₹4,000
Vivo Y31 5G6GB+128GB₹25,999₹27,999₹2,000
Vivo Y31 5G6GB+256GB₹28,999₹31,999₹3,000
Vivo Y214GB+128GB₹20,999₹22,499₹1,500
Vivo Y114GB+128GB₹18,999₹20,999₹2,000
Vivo Y19s4GB+64GB₹10,999₹14,999₹4,000
Vivo Y19s4GB+128GB₹15,999
Vivo Y19s6GB+128GB₹17,499

Vivo Y21 और Vivo Y11 के 4GB+128GB वेरिएंट अब क्रमशः 22,499 रुपये और 20,999 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं Vivo Y19s की कीमत भी बढ़ी है। इसका 4GB+64GB मॉडल 14,999 रुपये, 4GB+128GB मॉडल 15,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल 17,499 रुपये में उपलब्ध है।

Poco और Oppo के फोन भी हुए हजारों रुपये महंगे

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। Poco X8 Pro का 8GB+256GB वेरिएंट अब 39,999 रुपये का हो गया है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 32,999 रुपये थी। वहीं 12GB+256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये हो गई है। Poco X8 Pro Max के दोनों वेरिएंट की कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसका 12GB+256GB मॉडल अब 48,999 रुपये और 12GB+512GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध है।

स्मार्टफोनरैम/स्टोरेजलॉन्च कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Poco X8 Pro8GB+256GB₹32,999₹39,999₹7,000
Poco X8 Pro12GB+256GB₹35,999₹42,999₹7,000
Poco X8 Pro Max12GB+256GB₹42,999₹48,999₹6,000
Poco X8 Pro Max12GB+512GB₹46,999₹52,999₹6,000

इसी तरह Oppo K13 Turbo Pro भी महंगा हुआ है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट अब 41,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये में मिल रहा है। लॉन्च के समय इनकी कीमत क्रमशः 37,999 रुपये और 39,999 रुपये थी।

Realme ने भी आज से बढ़ाए दाम

इस कीमत बढ़ोतरी की कड़ी में अब Realme भी शामिल हो गया है। कंपनी ने 18 अगस्त से Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme 16T, Realme 16 5G, Realme C83 5G और Realme C100x 4G समेत कई स्मार्टफोन की कीमतों में संशोधन किया है।

Realme 16 Pro+ के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB+256GB और 12GB+256GB मॉडल अब क्रमशः 55,999 रुपये और 58,999 रुपये में मिलेंगे। Realme 16 Pro के बेस मॉडल की कीमत भी 40,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है।

स्मार्टफोनरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Realme 16 Pro+8GB+128GB₹49,999₹53,999₹4,000
Realme 16 Pro+8GB+256GB₹52,999₹55,999₹3,000
Realme 16 Pro+12GB+256GB₹55,999₹58,999₹3,000
Realme 16 Pro8GB+128GB₹40,999₹44,999₹4,000
Realme 16 Pro8GB+256GB₹43,999₹46,999₹3,000
Realme 16 Pro12GB+256GB₹46,999₹49,999₹3,000
Realme 16 5Gसभी वेरिएंट₹1,000 महंगा₹1,000
Realme 16Tसभी वेरिएंट₹1,000 महंगा₹1,000
Realme C83 5Gअलग-अलग वेरिएंट₹1,000–₹2,000
Realme C100x 4G4GB+64GB₹2,000

Realme 16 5G और Realme 16T की कीमत में सभी कॉन्फिगरेशन पर 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी बताई गई है। Realme C83 5G के दाम में 1,000 से 2,000 रुपये तक और C100x 4G के 4GB+64GB मॉडल में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आखिर क्यों लगातार महंगे हो रहे स्मार्टफोन?

स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। DRAM और NAND चिप्स की वैश्विक कमी के कारण कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ रही है। इसके अलावा चिपसेट और अन्य कंपोनेंट की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ रहा है।

OnePlus, Vivo, Oppo, Poco और Realme के बाद अन्य कंपनियां भी अपने मौजूदा फोन की कीमतें बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आने वाले दिनों में कुछ और मॉडल महंगे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article