एजुकेशन

SSC CHSL 2025: 3515 उम्मीदवारों को पहली बार में मिली पोस्ट अलॉटमेंट, 20 अगस्त से स्लाइडिंग प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2025 यानी SSC CHSL 2025 के लिए फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) जारी कर दिया है। जानें क्‍या है SSC CHSL की स्लाइडिंग प्रोसेस ?

Image

SSC CHSL 2025

SSC CHSL 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2025 यानी SSC CHSL 2025 के लिए फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) जारी कर दिया है। आयोग की ओर से यह जानकारी 17 अगस्त 2026 को जारी की गई। इस चरण में 3,522 घोषित रिक्तियों के मुकाबले 3,515 उम्मीदवारों को फिलहाल अलग-अलग पदों के लिए प्रोविजनल तौर पर रिकमेंड किया गया है। पोस्ट का आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट, उनकी ओर से दी गई पोस्ट प्रेफरेंस और Tier-II में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जारी नोटिस के जरिए FRTA से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

13,395 उम्मीदवारों ने दी थी पोस्ट प्रेफरेंस

एसएससी सीएचएसएल Tier-I का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए Tier-II परीक्षा 10 अप्रैल और 22 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई। Tier-II में शामिल उम्मीदवारों को 19 जून से 25 जून 2026 के बीच अपनी पोस्ट प्रेफरेंस भरने का मौका दिया गया था, जिसमें कुल 13,395 उम्मीदवारों ने अपनी पसंद ऑनलाइन दर्ज की और इन्हीं उम्मीदवारों को आगे की पोस्ट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल किया गया। FRTA तैयार करते समय Tier-II के Section-I और Section-II में मिले कुल अंकों को आधार बनाया गया। हालांकि, उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और स्किल/टाइपिंग में क्वालीफाई करना भी जरूरी था।

किस कैटेगरी में कितनी सीटों पर हुआ चयन?

SSC ने अलग-अलग कैटेगरी में घोषित वैकेंसी और अनुशंसित (Recommended) उम्मीदवारों का आंकड़ा भी जारी किया है।

  • UR: 1,675 पदों के मुकाबले 1,674 उम्मीदवार रिकमेंड
  • OBC: 768 पदों के मुकाबले 766 उम्मीदवार रिकमेंड
  • SC: 490 पदों के मुकाबले 487 उम्मीदवार रिकमेंड
  • ST: 252 पदों के मुकाबले 251 उम्मीदवार रिकमेंड
  • EWS: 337 पदों के मुकाबले 337 उम्मीदवार रिकमेंड

इस तरह कुल 3,522 रिपोर्टेड वैकेंसी में से 3,515 पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रोविजनल रिकमेंडेशन हुई है।

क्या है स्लाइडिंग प्रोसेस? What is SSC CHSL Sliding Process?

आयोग ने खाली रह जाने वाली सीटों की संख्या कम करने के लिए Sliding Process की व्यवस्था रखी है। इसका उद्देश्य उन पदों को भरना है जो किसी उम्मीदवार के आवंटित पद पर ज्वाइन नहीं करने के कारण खाली रह सकते हैं। इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहले SSC की वेबसाइट पर दिए गए निर्धारित मॉड्यूल में लॉगिन करना होगा। वहां उन्हें अपना स्थान, तारीख और स्लॉट चुनना होगा।

20 से 22 अगस्त तक करना होगा स्लॉट का चुनाव

उम्मीदवार 20 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन मॉड्यूल में लॉगिन करके Sliding Process के लिए अपना स्थान, तारीख और स्लॉट चुन सकेंगे। इसके बाद संबंधित आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय में 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक फिजिकल Sliding Process आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार तय तारीख पर इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को आगे के अंतिम परिणाम के लिए Sliding Process में शामिल नहीं किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article