टीवी मसाला

'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है'- गौहर खान के पति को Kushal Tandon ने मारा था ताना, अब सफाई में कही ये बात

Kushal Tandon Talks About Zaid Darbar: टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन ने जैद दरबार के लिए कहा था कि तुझे हर चीज मेरी ही पसंद आती है। इस बात पर जमकर बवाल मचा था।

Image

Kushal Tandon ने जैद दरबार के लिए कही बात पर दी सफाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kushal Tandon Talks About Zaid Darbar: टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कुशाल टंडन अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। खासकर "द अलायंस' के बाद से कुशाल टंडन खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। जहां कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी शो में दुश्मनी देखी गई तो वहीं कई कंटेस्टेंट्स के साथ भाईचारा कमाल का नजर आया। कुशाल टंडन और जैद दरबार की दोस्ती ने भी 'अलायंस' में खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि एक एपिसोड में कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने जैद दरबार को ताना दिया कि तुझे हर चीज मेरी ही पसंद आती है। उनके इस बयान पर खूब बवाल मचा था। लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि कुशाल टंडन बातों-बातों में गौहर खान की ओर भी इशारा कर रहे हैं, जो कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। लेकिन अब इस मामले पर कुशाल टंडन ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance के बाद इस रियलिटी शो में धमाका करेंगे Kushal Tandon, एक-एक की निकालेंगे अकड़

    कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में 'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है' बात पर सफाई दी है। उन्होंने जैद दरबार के बारे में बात करते हुए कहा, "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्हें असली लड़ाई तो मिली नहीं तो वो सोचने लगे कि कैसे कुछ तो करें। ये बहुत ही साधारण सी बात थी। मैं एक ब्रांड की सिगरेट पीता हूं और उसकी एक ब्रांड की सिगरेट थी। तो जब मैं अपनी पीता था तो उसे मेरी ब्रांड वाली चाहिए होती थी। जब मैं कॉफी बनाता था तो उसे कॉफी नहीं बनाना होता था, लेकिन मेरी ही कॉफी से सिप चाहिए होती थी। जब मैं अपना प्रोटीन शेक बनाता था तो उसे मेरे से ही प्रोटीन शेक चाहिए होता था। इस संदर्भ में मैंने बोला कि तुझे हर चीज मेरी ही पसंद है। लेकिन मेकर्स ने ये चीज नहीं दिखाई, लेकिन बोलना दिखा दिया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: श्रेया कालरा के आरोपों पर Kushal Tandon का फूटा गुस्सा, Shivangi Joshi संग ब्रेकअप की बताई सच्चाई (Exclusive)

      कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने बताया कि उनके और जैद दरबार के बीच ये बात बहुत ही मजाकिया अंदाज में हुई थी। एक्टर ने कहा कि जब दिल साफ होता है और नीयत साफ होती है तो इन सबसे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि कुशाल टंडन और गौहर खान का रिलेशनशिप 'बिग बॉस 7' से शुरू हुआ था। लेकिन महीनों तक डेट करने के बाद कुशाल टंडन और गौहर खान का ब्रेकअप हो गया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article