एजुकेशन

BPSC TRE 3 Exam 2024 Pattern: ढाई घंटे में 150 सवाल, जानें किस पैटर्न पर होगी बिहार शिक्षक भर्ती तीसरे चरण की परीक्षा

Bihar Teacher Recruitment Exam 2024 Pattern, Date, Time: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च और 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 86391 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने वाले परीक्षा का पैटर्न यहां देख सकते हैं।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024

Photo : iStock

BPSC TRE 3.0 Exam Pattern, Date, Time: बिहार में शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा इसी महीने आयोजित होने वाली है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSC TRE 3 परीक्षा 15 मार्च और 16 मार्च को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न के बारे में अच्छे से समझ लें।

बिहार शिक्षक भर्ती तीसरे चरण की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आइए एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझते हैं।

BPSC TRE 3 एग्जाम पैटर्न

शिक्षक भर्ती परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 150 सवाल भी पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरी परीक्षा 150 अंकों की होगी। इस परीक्षा के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए तीसरे चरण की परीक्षा के माध्यम से प्राइमरी स्कूल, सेकेंडरी मिडिल स्कूल, सेकेंडरी स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्तियां होंगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 86,391 पदों पर भर्तियां होंगी।

कितने भाग में होगा पेपर?

प्राइमरी स्कूल में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर दो भाग में होंगे। इसमें पहला भाग भाषा के लिए होगा। इस भाग से कुल 30 सवाल होंगे। वहीं, दूसरा भाग सामान्य अध्ययन का होगा। इसमें कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, मिडिल स्कूल, हायर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी लेवल पर भर्ती परीक्षा तीन भाग में होगी। इसमें पहला भाग भाषा अहर्ता के लिए, दूसरा भाग सामान्य अध्ययन का और तीसरा भाग जो आप सब्जेक्ट चुनेंगे उसके लिए होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article