Bihar Rojgar Mela 2026: बिहार के बेरोजगार और हुनरमंद युवाओं को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 'बिहार कौशल विकास मिशन' के तहत भव्य 'मेगा जॉब फेयर 2026' (Bihar Mega Job Fair 2026) का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस मेले का आज 19 अगस्त से आगाज हो गया है। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित और नामी कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मेगा जॉब फेयर के माध्यम से राज्य के युवाओं की 20 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
बिहार सरकार की यह पहल न केवल युवाओं को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से जोड़ेगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। इसमें हिस्सा लेने वाले युवाओं को बता दें कि इसमें शामिल होना झोला उठाकर मेले स्थल पर पहुंचने जितना आसान भी नहीं है। आपको यहां जाने से पहले पता होना चाहिए कि किन सेक्टर में भर्ती हो रही है। यहां जाने के लिए क्या चाहिए क्या नहीं, यहां एंट्री कैसे मिलेगी, किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है आदि। Bihar Mega Job Fair 2026 में हिस्सा लेने से पहले तैयारी पूरी करें-
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -फिर सवालों के घेरे में NTA, UGC NET री-एग्जाम का विरोध शुरू; छात्र बोले- एजेंसी की गलती की सजा हम क्यों भुगतें?
बिहार रोजगार मेले में किसे मिलेगी एंट्री किस नहीं
आज यानी 19 अगस्त से पटना में शुरू होने वाले रोजगार मेले में कक्षा 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। मेले के दौरान 50 से 80 कंपनियां युवाओं को विभिन्न पदों के लिए हायर करेंगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि यह पूरी तैयारी के साथ इसमें शामिल हो।
मूल डॉक्यूमेंट्स के साथ ले जाएं फोटो कॉपी
इन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता -
| पासपोर्ट साइज फोटो |
| 10वीं की मार्कशीट |
| 12वीं की मार्कशीट |
| ग्रेजुएशन की मार्कशीट |
| सर्टिफिकेट |
| पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट (अगर है तो) |
| फोटो आईडी कार्ड (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) |
| सीवी/रेज्यूमे |
| निवास प्रमाण पत्र |
| जाति प्रमाण पत्र |
नौकरी प्राप्त करने की इच्छा लेकर मेल में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को बता दें कि वह सभी दस्तावेजों की ओरिजनल कॉपी अपने साथ रखें। साथ ही इसकी 4 से 5 फोटो कॉपी भी रखें ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
महत्वपूर्ण सुझाव - ऊपर दिए गए दस्तावेजों की फोटो कॉपियों को अलग-अलग बैच में कंपाइल करें। ताकि रिक्रूटर द्वारा मांगे जाने पर आपको उनके सामने पेपर के ढे़र में से उन्हें एक-एक करके ढुंढना न पड़े। अलग-अलग बंच में कंपाइल होने पर जैस ही रिक्रूटर आपसे डॉक्यूमेंट्स मांगे तो आप एक बैच सीधा उन्हें दे सकते हैं। इससे आपकी तैयारी नजर आती है। जो जिम्मेदार होने का प्रतीक है।
बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी मेले में एंट्री
बता दें कि बिहार रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी गई थी। इससे यह पता रहता है कि राज्य के कितने युवा मेले में शामिल हुए थे। लेकिन अगर आपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आपको स्पष्ट कर दें का आपको मेले में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के जॉब फेयर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवार एक बार रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन लिंक अभी भी एक्टिव नजर आ रहा है। अगर आप रजिस्ट्रेशन करने सफल होते हैं तो आप 5 दिन की इस रोजगार फेयर में हिस्सा लेकर अपने लिए एक नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar Board Registration 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, पीछे छुटे छात्र ऐसे करें आवेदन
किन सेक्टरों में मिलेगा नौकरी का अवसर
पटना में आयोजित हो रहे बिहार रोजगार मेला 2026 में मुख्य तौर पर बैंकिंग, फाइनेंशियल इंश्योरेंस, रिटेल और लॉजिस्टिक से संबंधित कंपनियां शामिल होने वाली हैं। इन सेक्टर में युवाओं को नौकरी देने के लिए 50 से 80 के आस-पास कंपनियां हिस्सा लेने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए न केवल युवाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई है, बल्कि इसमें एंप्लॉयर और प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा भी खुद को रजिस्टर किया गया है।
कहां हो रहा है रोजगार मेला
बता दें कि बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा रोजगार मेला राजधानी पटना के ज्ञान भवन में उत्तरी गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। पांच दिवसीय यह मेला 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच चलेगा।
