एजुकेशन

Bihar Board Registration 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, पीछे छुटे छात्र ऐसे करें आवेदन

Bihar Board Registration 2027: बीएसईबी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने में पीछे छूटे छात्रों के लिए एक अंतिम अवसर के तौर पर स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो खोली गई है। छात्रों के पास आवेदन के लिए केवल 4 दिन का समय बाकी है।

Image

Bihar Board Registration 2027 (Photo - AI)

Bihar Board Registration 2027: बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने में कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र किसी कारण वर्ष पीछे रह गए थे उनके लिए राहत भरी खबर है। बीएसईबी द्वारा उन छात्रों के लिए फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 (BSEB Board Exam 2027) में शामिल होना चाहते हैं वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। बता दें कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाने में जो उम्मीदवार पीछे रह जाएंगे, वह 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए अंतिम डेट का इंतजार करने की बजाए तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है बिहार बोर्ड 2027 के लिए आवेदन की लास्ट डेट

बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए फाइनल या स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं। छात्रों के पास आवेदन के लिए केवल 5 दिन का समय दिया गया है। बीएसईबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लास्ट डेट 22 अगस्त 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि लास्ट डेट का इंतजार न करें।

फाइनल रजिस्ट्रेशन की शुरुआत18 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट22 अगस्त 2026
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड व करेक्शन22 अगस्त 2026
हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करने की लास्ट डेट22 अगस्त 2026

कैसे करें बिहार बोर्ड 2027 के लिए आवेदन

बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन छात्रों द्वारा नहीं किया जाएगा। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रमुख संस्थानों द्वारा पूरी की जाएगी। बीएसईबी के निर्देशों के अनुसार, आवेदन संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल की यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पूरे किए जाएंगे। छात्रों को बस करना इतना है कि अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज उन्हें देने हैं। संस्थान द्वारा इसे चेक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

क्या है बिहार बोर्ड 2027 की आवेदन की फीस

छात्रों को बता दें कि नियमित कैटेगरी छात्रों की फीस 450 रुपये है। वहीं इंडिपेंडेंट कैटेगरी के छात्रों को 580 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। शुल्क का पूरा मैट्रिक्स इस प्रकार है -

मदनियमित कोर्ट के लिएस्वतंत्र कोर्ट के लिए
ऑनलाइन पंजीयन आवेदन पत्र शुल्क5050
ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क5050
पंजीयन शुल्क250250
अनुमति शुल्क130
विलंब शुल्क100100
कुल राशि450580

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 क्या है?

फाइनल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने है और छात्रों को देने हैं। छात्रों को इसमें दी गई सारी जानकारी चेक करनी है और विवरण का वेरिफिकेशन करने के बाद उस पर छात्र और अभिभावकों को साइन करना है और स्कूल को वापस सौंपना है। यह इसलिए दिया जाता है ताकि इसमें किसी भी प्रकार की गलती को सुधारा जा सके। ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों की किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कब तक सबमिट करना है डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड

स्कूल द्वारा प्राप्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को वेरीफाई करने क् बाद छात्रों को इसे 22 अगस्त तक सबमिट करना है। बता दें कि इसमें करेक्शन के लिए भी 22 अगस्त तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह माता-पिता, नाम, डेट ऑफ बर्थ, विषयों आदि में गलती को ध्यान से चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article