Aaj Ka Ankfal: आज 22 नवंबर 2026 है। रविवार है। भगवान श्री सूर्य नारायण की उपासना करें व व्रत रहें। 22 का संयुक्त चंद्रमा से संबद्ध बहुत ही संघर्षशील, लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 22-11-2026 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामी केतु है, जो बुध व शनि का परम मित्र है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 वित्त, वाणी, ज्ञान, मन, धन, जमीन, मकान, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटिक्स का प्रतीक है।
श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। सूर्य उपासना के क्रम में गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य के द्रव्यों, जैसे लाल वस्त्र, मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें। संतान की उन्नति के लिए रविवार का व्रत बहुत ही फलदायक व समृद्धि कारक होता है। श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ अवश्य करें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक 01
शुभ अंक 02 व 09
जॉब व व्यवसाय: गुरु व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 80%
2. जन्मांक 02
शुभ अंक 01 व 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें तथा चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 55%
3. जन्मांक 03
शुभ अंक 01 व 02
जॉब व व्यवसाय: गुरु व मंगल का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरंभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय: श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 60%
4. जन्मांक 04
शुभ अंक 05 व 06
जॉब व व्यवसाय: गुरु व बुध सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 व 03 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।
आज का उपाय: हेल्थ में सुधार के लिए तिल व सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी व हरा।
भाग्य प्रतिशत: 70%
5. जन्मांक 05
शुभ अंक 04 व 07
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में भाग्यांक 07 का स्वामी ग्रह केतु व मित्र ग्रह शनि लाभ देंगे। जॉब में नामांक 04 व 05 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का 03 बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 60%
6. जन्मांक 06
शुभ अंक 04 व 08
जॉब व व्यवसाय: आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य: शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय: मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 70%
7. जन्मांक 07
शुभ अंक 04 व 07
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्य स्वामी व इस अंक का स्वामी भी केतु है। व्यवसाय में राहु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 60%
8. जन्मांक 08
शुभ अंक 04 व 05
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्य स्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व राहु कोई नई बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
9. जन्मांक 09
शुभ अंक 01 व 03
जॉब व व्यवसाय: मंगल व केतु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्य स्वामी केतु के मित्र ग्रह शुक्र शेयर, बैंकिंग तथा रियल एस्टेट व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 तथा 07 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर है।
आज का उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 70%
