एजुकेशन

Board Exam 2027 Tips: टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? समझें Productive Hour Rule

What is Productive Hour Rule: क्लास में 30, 40 या 50 बच्चे हो सकते हैं, लेकिन हर साल टॉप करने वाले चुनिंदा ही होते हैं। ऐसे में आपके भी मन में सवाल आता होगा कि टॉपर्स क्या अलग करते हैं?

Image

क्या है 'Productive Hour Rule' (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Board Exam 2027 Tips, Toppers Secret, Productive Hour Rule kya hai: क्लास में 30, 40 या 50 बच्चे हो सकते हैं, लेकिन हर साल टॉप करने वाले चुनिंदा ही होते हैं। ऐसे में आपके भी मन में सवाल आता होगा कि टॉपर्स क्या अलग करते हैं? इसका एक जवाब है उनकी पढ़ाई का तरीका अलग होता है। टॉपर्स सिर्फ घंटों तक किताब लेकर नहीं बैठते, बल्कि पढ़ाई के दौरान अपना पूरा फोकस बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इसी सोच को समझने के लिए Productive Hour Rule काफी काम की चीज है।

पढ़ाई के घंटे नहीं, पढ़ाई की क्वालिटी रखती है मायने

Productive Hour का सीधा मतलब है ऐसा समय, जिसमें आप बिना भटके अपने पढ़ाई के लक्ष्य पर काम करते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई छात्र तीन घंटे किताब खोलकर बैठा है, लेकिन बीच-बीच में मोबाइल चलाता है, बातें करता रहै या सोशल मीडिया देखता है, तो ऐसे तीनों घंटे पूरी तरह productive नहीं माने जाएंगे।

इसके विपरीत यदि कोई छात्र डेढ़ घंटे पूरी एकाग्रता से पढ़ता है, सवाल हल करता है और जो पढ़ा है उसे समझकर याद करता है, कॉन्सेप्ट समझने की कोशिश करता है, तो उसका यह समय ज्यादा असरदार हो सकता है।

Productive Hour कैसे तय करें?

हर छात्र के लिए पढ़ाई का सबसे अच्छा समय अलग हो सकता है। किसी को सुबह जल्दी पढ़ना पसंद है, तो किसी का फोकस शाम या रात में बेहतर रहता है। इसलिए जरूरी नहीं कि आप किसी दूसरे छात्र की टाइमिंग को ही अपनाएं। अपने लिए ऐसा समय चुनें जब आपको कम से कम परेशानी यानी डिस्टर्बेंस हो। इस दौरान मोबाइल को दूर रखें, घरवालों को भी बता दें कि यह आपका पढ़ाई का समय है और एक तय लक्ष्य लेकर बैठें।

सिर्फ पढ़ना नहीं, रिवीजन भी जरूरी

Productive पढ़ाई का मतलब केवल चैप्टर खत्म करना नहीं है। जो पढ़ चुके हैं, उसका रिवीजन करना भी उतना ही जरूरी है। किसी टॉपिक को 3-4 बार या जरूरत के हिसाब से ज्यादा दोहराने से उसे लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है। अगर कोई सवाल या टॉपिक समझ नहीं आ रहा है तो उसे हमेशा के लिए नहीं छोड़ें। YouTube पर दूसरा explanation देखें, ग्रुप डिस्कशन करें या शिक्षक, सीनियर, माता-पिता या किसी जानकार से पूछें।

आखिर में याद रखें, टॉपर बनने के लिए दिनभर पढ़ना जरूरी नहीं है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आपने जितना समय पढ़ाई को दिया, उसमें आपका फोकस और समझ कितनी मजबूत थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article