Bihar Board 12th Compartment Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से शुक्रवार 22 मार्च 2024 को बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी होने की तारीख और समय की घोषणा की गई थी। आज यानी 23 मार्च 2024 को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 87.21 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा Bihar Inter Result 2024 की घोषणा की गई है।
बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है। साथ ही तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। बिहार बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। अभी भी उनके पास मौका है जिससे वो सालभर इंतजार किए बिना अगली कक्षा में दाखिला ले सकते हैं।
Bihar Board 12th Compartment का मौका
जो छात्र फेल हो गए हैं उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा देने का विकल्प है। कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर वो अगली कक्षा में जा सकते हैं, इससे उन्हें अगले साल की बोर्ड परीक्षा का इंतजार नहीं करना होगा। इस साल से नई व्यवस्था। इस बार कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा अलग-अलग होगी। पहले दोनों एक थीं और इस बार से अलग-अलग कर दी गई है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा इस बार अलग-अलग आयोजित करेगा। ये कब होगी, कब से आवेदन कर सकेंगे, इसकी घोषणा आज बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय की जाएगी। मुख्य परीक्षा की तरह यह भी पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ होती है। इसका रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाता है।
