एजुकेशन

Bihar Board 12th Science Toppers 2024: मृत्युंजय कुमार ने बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लहराया परचम, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Science Topper List 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 12th Science Topper 2024

Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Science Toppers 2024: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Inter Result 2024) आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स 2024 की लिस्ट देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Toppers 2024: 12वीं में किसने मारी बाजी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में इस साल मृत्युंजय कुमार ने बाजी मारी है। उन्होंने 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 481 अंक हासिल किए हैं। वहीं, 12वीं आर्ट्स में तुषार कुमार और कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने बाजी मारी है। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं में मृत्युंजय कुमार ने 96.2%, तुषार कुमार ने 96.4% और प्रिया कुमारी ने 95.6% अंक हासिल किए हैं।

How to check Bihar Board Result 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1304352 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें, छात्रों की संख्या 677921 और छात्राओं की संख्या 626431 रही। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article