LIVE

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 24 छात्र

Bihar Board BSEB 12th Result 2024 Marksheet Download LIVE

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 24 छात्र

Bihar Board BSEB 12th Result 2024: बिहार बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024 Today) जारी हो गया है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद बीएसईबी स्कूलों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र भेजेगा। वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा। छात्रों को अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी। उम्मीदवार बीएसईबी अपना कक्षा 12वीं का परिणाम (Where to Check BSEB 12th Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या results.biharboardonline.com/secondary23 पर जाकर देख सकेंगे।

इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के लिए इस साल कुल 13,04,352 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से छात्रों की संख्या 6,77,921 है और छात्राओं की संख्या 6,26,431 है। आज, दोपहर 01.30 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा पटना स्थित मुख्य सभागार में जारी किया जाएगा।

How to Check Bihar Board 12th Result 2024

सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

MAR 23, 2024 20:46 IST

BSEB Matric Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अब 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी होगा। 10वीं के रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर होगी।
MAR 23, 2024 19:00 IST

Bihar Board 12th Science Topper 2024: परचुन दुकानदार का बेटा टॉपर

बिहार के सीवान जिले के रहने वाले मृत्युंजय कुमार ने साइंस स्ट्रीम में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। मृत्युंजय कुमार बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगवा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेश प्रसाद परचुन दुकानदार हैं और ममता देवी गृहिणी हैं। मृत्युंजय कुमार ने विज्ञान विषय में पूरे बिहार में विज्ञान संकाय में टॉप कर सीवान जिले का नाम रोशन किया है।
MAR 23, 2024 17:45 IST

Bihar Board 12th Toppers 2024: पटना के तुषार को रैंक 1

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पटना के रहने वाले तुषार कुमार को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। तुषार 500 में से 482 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बने हैं।
MAR 23, 2024 17:04 IST

Bihar Board 12th Result 2024: कितने दिनों तक चला कॉपियों का मूल्यांकन

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 38 जिलों में 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षार्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी से 4 मार्च तक चला था।
MAR 23, 2024 16:32 IST

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: कैसा रहा 5 साल का रिजल्ट?

वर्ष 2024: 87.21 प्रतिशत
वर्ष 2023: 83.73 प्रतिशत
वर्ष 2022: 80.15 प्रतिशत
वर्ष 2021: 78.04 प्रतिशत
वर्ष 2020: 80.59 प्रतिशत
वर्ष 2019:79.76 प्रतिशत
MAR 23, 2024 15:54 IST

Bihar Board 12th Result 2024: कैसा रहा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट इस बार पिछले पांच सालों में सबसे अच्छा रहा है। इस साल कुल 87.21 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
MAR 23, 2024 15:22 IST

Bihar Board 12th Compartment Exam 2024: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?

जो छात्र एक या दो विषय में असफल होंगे, वो कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे। बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट मई तक जारी होता है। कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होता है।
MAR 23, 2024 15:06 IST

Bihar Board 12th Arts Topper: निशी सिन्हा को रैंक 2

बिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में पटना की निशी सिन्हा को रैंक 2 प्राप्त हुआ है। निशी के पिता राजेंद्र प्रसाद पेशे से सरकारी इंजीनियर हैं। वहीं, माता सुलेखा देवी एक गृहिणी हैं।
MAR 23, 2024 14:44 IST

Bihar Board 12th Science Toppers 2024

  • मृत्युंजय कुमार 481 अंक
  • सिमरन गुप्ता 477 अंक
  • वरुण कुमार 477 अंक
  • प्रिंस कुमार 476 अंक
  • आकृति कुमारी 475 अंक
  • राजा कुमार 475 अंक
  • साना कुमारी 475 अंक
  • प्रज्ञा कुमारी 474 अंक
  • अनुष्का गुप्ता 474 अंक
  • अंकिता कुमारी 474 अंक
  • प्रिंस राज 474 अंक
MAR 23, 2024 14:51 IST

Bihar Board 12th Arts, Commerce and Science Pass Percentage

बिहार बोर्ड 12वीं में स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा।
MAR 23, 2024 14:11 IST

Bihar Board 12th Compartment 2024: फेल छात्रों के लिए विकल्प

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में फेल होने वाले छात्र निराश ना हो। इनके लिए कंपार्टमेंट का विकल्प दिया गया है।
MAR 23, 2024 13:59 IST

Bihar Board Result Declared LIVE: टॉप 5 पॉजिशन पर 24 विद्यार्थी

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस में टॉप 5 में 11 विद्यार्थी, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं।
MAR 23, 2024 13:50 IST

Bihar Board 12th Result 2024: कॉमर्स टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। प्रिया का रिजल्ट 95.6 फीसदी रहा है।
MAR 23, 2024 13:46 IST

Bihar Board 12th Arts Topper 2024

बिहार बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने टॉप किया है। तुषार का रिजल्ट 96.4% रहा है।
MAR 23, 2024 13:43 IST

Bihar Board 12th Result 2024: टॉपर्स लिस्ट जारी

बिहार बोर्ड की तरफ से तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ है। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है।
MAR 23, 2024 13:44 IST

Bihar Board 12th Toppers 2024 LIVE

बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप 5 में 24 छात्रों ने जगह बनाई है। सिवान के मृत्यूंजय कुमार साइंस में टॉपर रहे हैं। उन्हें कुल 96.2% अंक प्राप्त हुआ है।
MAR 23, 2024 13:38 IST

Bihar Board 12th Result Pass Percentage

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 87.21 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
MAR 23, 2024 13:36 IST

Bihar Board 12th Science Result 2024 Declared

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 87.8% छात्र पास हुए हैं।
MAR 23, 2024 13:36 IST

Bihar Board 12th Result Declared

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 86.15% पास हुए हैं।
MAR 23, 2024 13:33 IST

BSEB 12th Result 2024 LIVE: जारी हुआ रिजल्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।