SEBA Assam 12 Result 2023, Assam Board Class 12th Result 2023: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 6 जून को सुबह 9 बजे जारी कर दिया है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। स्टूडेंट्स अब बोर्ड की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर नतीजे देखने के लिए ASSAM12<रोल नंबर> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
AHSEC HS Result 2023: इतना रहा 12वीं का पास प्रतिशत
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 70.12% दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स का पास प्रतिशत 79.57% और साइंस का 84.96% है। इस साल 12वीं कॉमर्स मे सुकन्या कुमार ने बाजी मारी है। जबकि, आर्ट्स स्ट्रीम में संकल्पजीत सैकिया ने 490 अंकों के साथ टॉप किया है।
Assam Board Class 12th Result 2023: कब हुई 12वीं परीक्षा
असम बोर्ड 12वीं परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हुई थी। इस साल 12वीं परीक्षा में 2,49,812 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें साइंस स्ट्रीम में 38,430, कॉमर्स में 18443 और आर्ट्स स्ट्रीम में 1,91,855 स्टूडेंट्स शामिल हुए। बोर्ड ने सभी स्ट्रीम का रिजल्ट आज एक साथ जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
How to download AHSEC Assam HS Marksheet 2023
- असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब 12वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- ahsec.assam.gov.in
- indiaresults.com
- assamjobalerts.com
- iresults.net
- exametc.com
- assamresult.co.in
- results.shiksha
- assamresult.in
- iresults.in
बीते साल 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 83.48% दर्ज किया गया था। जबकि, साइंस का पास प्रतिशत 92.19% और कॉमर्स का 87.26 % रहा। वहीं, साल 2021 में आर्ट्स का पास प्रतिशत 98.93 %, साइंस का 99.06% और कॉमर्स का 99.57% था।
