एजुकेशन

CGPSC State Service Exam 2025: छत्तीसगढ़ PSC का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू टला, जानें अब क्या करना होगा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट सर्विस परीक्षा 2025 के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को टाल दिया है। पहले यह प्रक्रिया 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली थी।

Image

छत्तीसगढ़ PSC का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू टला

CGPSC State Service Exam 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट सर्विस परीक्षा 2025 के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को टाल दिया है। आयोग के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया अब 20 सितंबर से शुरू नहीं होगी। इसे कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते स्थगित किया गया है। नई तारीखों की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी।

पहले यह प्रक्रिया 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की तैयारी पूरी कर ली थी, उन्हें अब नए कार्यक्रम का इंतजार करना होगा।

265 पदों के लिए हो रही है भर्ती

CGPSC State Service Examination 2025 के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार के 20 अलग-अलग विभागों में कुल 265 पद भरे जाने हैं। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को राज्य के जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने इसके बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था।

इंटरव्यू के लिए 608 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने को लेकर कुछ नेताओं और उम्मीदवारों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 265 पदों के लिए 1:3 के अनुपात में 795 उम्मीदवार होने चाहिए थे। वहीं आयोग की ओर से बताई गई स्थिति के अनुसार, 187 उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल नहीं कर सके।

मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इस दौरान उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने, मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने, मॉडल आंसर जारी करने और री-इवैल्यूएशन जैसी मांगें रखी गई थीं। आयोग ने पहले स्पष्ट किया था कि मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया और इसमें विषय विशेषज्ञ शामिल रहे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article