UKSSSC Scaler Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर कोई हायर एजुकेशन नहीं मांगा गया है, केवल 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन में बदलाव 26 और 27 अक्टूबर 2026 को किया जा सकेगा।
इच्छुक उम्मीदवार sssc.uk.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, जिन उम्मीदवारों ने OTR नहीं किया है, उन्हें पहले इस प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है।
UKSSSC Scaler Vacancy 2026 Education, शैक्षणिक योग्यता
स्केलर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। विज्ञान या गणित वर्ग से 12वीं करने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
UKSSSC Scaler Vacancy 2026 Age, आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
UKSSSC Scaler Exam 2026, लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयन के लिए दो चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में वस्तुनिष्ठ सवालों वाली लिखित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित और संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की शुरुआत 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है।
UKSSSC Scaler Vacancy 2026 Fees, आवेदन शुल्क
सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। वहीं SC, ST और EWS उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।
UKSSSC Scaler Vacancy 2026 Salary, कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को Level-02 के अनुसार 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
