बॉलीवुड

Salman Khan की सिंगिंग पर Sonu Nigam ने कसा तंज? वायरल वीडियो के बाद सिंगर ने दी सफाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 04:41 PM IST

Sonu Nigam on Salman Khan Viral Video: सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक पुराना वीडियो फिर चर्चा में है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की सिंगिंग को लेकर कही गई बात ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Image

सोनू निगम ने सलमाIन खान के वीडियो पर दी सफाई (Image Source: Reddit/ Instagram)

Sonu Nigam on Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बार फिर अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक क्लिप तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोगों को लगा कि उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की गायकी पर तंज कसा है। वीडियो वायरल होते ही दोनों सितारों के फैंस के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, इस पूरे मामले में कहानी सिर्फ उतनी नहीं है, जितनी वायरल क्लिप देखकर नजर आ रही थी। सोनू निगम ने अब इस वीडियो को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं सोनू निगम ने क्या कहा है।

सोनू निगम ने दी सफाई

सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह सोनू निगम की अभी हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट है। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वायरल हो रहा एडिटेड वीडियो और उसकी सफाई शामिल थी। उन्होंने बताया कि ये वीडियो उनके एक असली वीडियो से लिया गया है, जिसमें वह एक कम उम्र की पाकिस्तानी लड़की को गाते हुए देखकर अपना रिएक्शन दे रहे थे। बाद में इस वीडियो को गलत तरीके से सलमान खान के गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ (Main Hoon Hero Tera) के एक क्लिप के साथ जोड़ दिया गया। उन्होंने इसके साथ एक नोट भी लिखा, 'इंटरनेट पर कुछ भी देखने को मिल सकता है। मेरी नजर इस एडिट किए गए वीडियो पर पड़ी। ये मेरा रिएक्शन एक पाकिस्तानी छोटी बच्ची के गाने पर था।'

सलमान खान इस फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल में फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया था। खबरों के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। सोनू निगम की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article