एजुकेशन

अंग्रेजी फ्रेज 'Catch 22' का क्या अर्थ? एडवांस्ड इंग्लिश सीखने के लिए है जरूरी

What is Catch 22 Meaning: एडवांस इंग्लिश में इस्तेमाल होने वाले Catch 22 फ्रेज आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप इसका मतलब जानते हैं। आइए आज इंग्लिश पर पकड़ और मजबूत करने के लिए इसके अर्थ के साथ प्रयोग के बारे में जानें।

Image

अंग्रेजी फ्रेज 'Catch 22' का क्या अर्थ (Photo- AI)

What is Catch 22 Meaning: आज के समय में छोटे से छोटे बच्चे बेहतरीन इंग्लिश बोल रहे हैं। ऐसे में अंग्रेजी भाषा में अपनी पकड़ और मजबूत करने और एडवांस्ड वोकैबुलरी सीखने के लिए मुहावरों (Idioms) और फ्रेज (Phrases) को समझना बेहद जरूरी है। आ चाल में या प्रोफेशनल बातचीत में 'Catch 22' एक बेहद लोकप्रिय अंग्रेजी फ्रेज है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल कई बार प्रतियोगिता परीक्षा या अन्य कई परीक्षाओं में कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट और सेंटेंस इम्प्रूवमेंट जैसे सेक्शन में देखने को मिलता है। तो आइए आज हम 'Catch 22' फ्रेज के अर्थ और इसके इस्तेमाल के बारे में जानते हैं।

'Catch 22' का अर्थ और परिभाषा

'Catch 22' (कैच-22) का अर्थ "एक ऐसी दुविधापूर्ण या विरोधाभासी स्थिति (Paradoxical Situation) है, जिसमें कोई व्यक्ति किसी नियम या स्थिति के कारण बाहर नहीं निकल सकता, क्योंकि उसका समाधान ही समस्या का कारण बन जाता है।" इसे एक प्रकार की 'धर्मसंकट' या 'ऐसी स्थिति जिससे जीतना या बाहर निकलना नामुमकिन हो' कहा जा सकता है। इसमें दो शर्तें एक-दूसरे पर इस तरह से निर्भर होती हैं कि पहली शर्त को पूरा करने के लिए दूसरी शर्त का पूरा होना जरूरी है, और दूसरी शर्त पूरी करने के लिए पहली का होना आवश्यक है।

'Catch 22' की उत्पत्ति कैसे हुई?

इसकी परिभाषा जानने के बाद अब यह जानना जरूरी है कि इस मुहावरे की शुरुआत कैसे हुई। बता दें कि 'Catch 22' की शुरुआत जोसेफ हेलर (Joseph Heller) द्वारा वर्ष 1961 में प्रकाशित किए गए प्रसिद्ध नोवल 'Catch 22' से हुई थी।

इस नोवल में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक पायलट की कहानी दिखाई गई है। सेना में एक काल्पनिक नियम था कि यदि कोई पायलट मानसिक रूप से अस्वस्थ है, तो उसे खतरनाक हवाई मिशनों पर जाने से छूट मिल सकती है। हालांकि, छूट पाने के लिए पायलट को स्वयं आवेदन करना होता था। लेकिन नियम यह भी कहता था कि यदि कोई पायलट अपनी सुरक्षा के लिए आवेदन कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वह मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ और बुद्धिमान है, क्योंकि एक पागल व्यक्ति अपनी जान बचाने की चिंता नहीं करेगा। इस प्रकार, कोई भी पायलट कभी इस नियम के तहत छूट नहीं पा सकता था। इसी विरोधाभासी नियम के कारण 'Catch 22' शब्द अंग्रेजी भाषा में एक प्रसिद्ध मुहावरा बन गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्यों जरूरी है यह फ्रेज?

- SSC CGL, UPSC, Bank PO, और CAT जैसी परीक्षाओं में रीडिंग कंप्रीहेंशन और कॉन्टेक्स्टूअल Idioms के रूप में ऐसे फ्रेजेस बार-बार पूछे जाते हैं।

- निबंध लेख और पत्र लेखन में ऐसे एडवांस्ड मुहावरों का प्रयोग करने से भाषा की गुणवत्ता और अंक दोनों बढ़ते हैं।

- परीक्षा में इसके समानार्थी के रूप में Dilemma, Paradox, Deadlock, No-win situation, Trap जैसे शब्द पूछे जा सकते हैं।

'Catch 22' का वाक्यों में प्रयोग

"I can't get a job without experience, but I can't get experience without a job. It's a classic Catch 22 situation." (वर्क एक्सपीरियंस के लिए नौकरी की जरूरत है और नौकरी के लिए वर्क एक्सपीरियंस की)

"I need a bank account to get a job, but I need a job to open a bank account. I'm stuck in a Catch 22." (मुझे नौकरी पाने के लिए बैंक खाते की जरूरत है, लेकिन बैंक खाता खोलने के लिए नौकरी की। मैं एक कैच-22 में फंसा हुआ हूं।)

"The government wants to reduce taxes to boost the economy, but it needs tax revenues to fund public services—a real Catch 22." (सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कर घटाना चाहती है, लेकिन सार्वजनिक सेवाओं को चलाने के लिए उसे कर राजस्व की आवश्यकता है—यह एक वास्तविक कैच-22 स्थिति है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article