शहर

Kaushambi News: गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबे पांच बच्चे, एक की मौत

Kaushambi News: कौशांबी में तरसौरा गंगा घाट पर नहाने के दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय मछुआरों ने चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

Image

कौशांबी के तरसौरा घाट पर हादसा (File Photo - Canva)

Kaushambi Drowning Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये। जिसमें से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान नेहा (10) के तौर पर हुई है और वह जिले के बाबू का पुरवा गांव की रहने वाली थी।

स्थानीय मछुआरों ने बचाई चार बच्चों की जान

पुलिस ने बताया कि कि यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट पर गुरुवार को हुआ। उन्होंने बताया कि बाबू का पुरवा गांव के रहने वाले बच्चे आज सुबह लगभग नौ बजे तरसौरा घाट पर गंगा में नहाने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान पांचो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत गंगा नदी में कूद कर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने चार बच्चों की जान बचा ली, लेकिन नेहा को नहीं बचाया जा सका।

बच्ची का शव नदी से बरामद

पुलिस ने बताया कि मछुआरों ने बच्ची को नदी में काफी देर तलाश किया। जिसके बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने नेहा के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article