टीवी मसाला

Bigg Boss 20: टास्क में Mahhi Vij से धोखा मिलने पर टूटे रैपर Yung, फूट-फूटकर रोते हुए बोले- 'बहन बोला था'

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और यंग के बीच चीजें खराब हो गई हैं। माही टास्क में यंग के खिलाफ हुईं, जिसके बाद यंग फूट-फूटकर रोए।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रैपर यंग और माही विज के रिश्ते में दरार आ गई है। शो के पहले दिन से दोनों साथ बैठे हुए नजर आते थे, लेकिन कैप्टेंसी टास्क में माही यंग के खिलाफ अपनी गेम खेलतीद दिखीं और यंग ये चीज बर्दाश्त नहीं कर पाए। यंग ने कैप्टेंसी टास्क के तुरंत बाद ही माही से रिश्ते तोड़ने की बात बोल दी थी, लेकिन अब उन्हें माही विज से मिला धोखा बर्दाश्त नहीं हो रहा है। शो में यंग फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Karan Wahi होंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट? एक्टर ने दिया हिंट, Ex उदिति सिंह से लेंगे पंगा?

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग का गुस्सा और दुख दोनों नजर आ रहा है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि यंग माही विज से मिले धोखे से काफी दुखी हैं और वह अपना दुख बयां करते हैं। वह बोलते हैं, 'टास्क करने से पहले मेरे साथ नाच रही थी वो माही, लेकिन टास्क के बाद से ही... मेरे लोग भी मुझे अपना मानना चाहिए ना, लेकिन वो मुझे अपना मानते ही नहीं तो काइके अपने लोग। ये तो सिक्का पलटी हो गई। उसने मुझे ये जरूर कहा था कि मैं तेरे साथ हमेशा रहूंगी।' इसके बाद यंग, माही विज का वो बयान बताते हैं, जो उन्हें मैरी कॉम ने बताया था। इसमें माही यंग को अपना बेटा बनाकर गलती करने की बात करती हैं। इसके बाद यंग बोलते हैं, 'आज मुझे लग रहा है कि मैं हार गया।' इसके बाद यंग फूट-फूटकर रोते हैं। इस मौके पर यंग के पास ईशा, स्काउट और आसिफ मौजूद होते हैं और वह तीनों यंग को शांत करवाने की कोशिश करते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: दुश्मनी शुरू? लड़ाई में Qazi Touqeer को मारने बेड पर कूदे Aasif Khan, गुस्से में पार की हद

      फूट फूटकर रोए यंग

      हालांकि, यंग शांत नहीं होते और ज्यादा रोने लगते हैं। इस मौके पर वह बोलते हैं, 'प्यार करते हैं प्यार करते हैं, लेकिन यहां सब पीछे से वार करते हैं। मैंने क्या गलत है। भाई मैं उसे मां बोला था बहन बोला था।' यंग अपना दर्द बयां करने के बाद फूट फूटकर रोहते हैं। बता दें कि यंग को माही विज भी मिस कर रही हैं। यंग से हुए विवाद के बाद माही उदिति से बोलती हुई नजर आई थीं कि उसे यंग की याद आ रही हैं। तब उदिति ने उन्हें सुझाव दिया था कि उन्हें यंग से अकेले में बात करनी चाहिए। अब देखना होगा कि यंग और माही के बीच का विवाद आगे लंबा चलता है या फिर दोनों चीजों को सुलझा लेते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article