Up Lekhpal Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 4000 पदों पर होगी भर्ती, देखें कब से कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 11:43 AM IST

UP Lekhpal Bhart 2022: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 4000 पद भरे जाने हैं, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी भी दे दी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा...

Up Lekhpal Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 4000 पदों पर होगी भर्ती, देखें कब से कर सकेंगे आवेदन

UP Lekhpal Bhart 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर लगातार दूसरी बार काबिज होने के बाद योगी सरकार टॉप गियर पर चल रही है। मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को सरकारी विभागों में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया था। वहीं प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

परिषद ने मंडलायुक्तों से चयन वर्ष 2020-21 और 2021-2022 में रिक्तियों से संबंधित जानकारी मुख्यालय में निर्धारित प्रारूप में 3 मई तक उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बता दें राजस्व परिषद लेखपाल के कुल 30837 पद हैं, जिसमें 8085 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा जा चुका है। मंडलायुक्तों को भेजे गए पत्र में राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने कहा है कि, चयन वर्ष 2017-2018 और 2019-20 के लिए रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भेज दिया गया है। लगभग 4000 पदों के आसपास भर्ती की जानी तय है।

UP Lekhpal Bhart 2022 Date: लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 तिथि

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार UPSSSC लेखपाल परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकेंगे। ध्यान रहे इस भर्ती परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पीईटी की परीक्षा पास की होगी।

UP Lekhpal Bhart 2022 Admit Card: जून के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

यूपीएसएसएससी द्वारा अभी लेखपाल परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के पहले सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

UP Lekhpal Bhart 2022 Exam Patten: परीक्षा पैटर्न

यूपी लेखपाल की परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे लेखपाल परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।

End of Article