एजुकेशन

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026: एम्स एनओआरसीईटी 11 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, स्टेज 1 में 55967 अभ्यर्थी सफल

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 Released: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 11 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 Released: ऐसे चेक करें एम्स एनओआरसीईटी 11 प्रीलिम्स का रिजल्ट

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 Released: एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने आज यानी 18 सितंबर को एम्स नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 11 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां स्टेज 1 की परीक्षा में कुल 1,00,804 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 55,967 उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एम्स एनओआरसीईटी 11 भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जा रही है। रिजल्ट की जानकारी के अनुसार, 12,638 उम्मीदवारों को परीक्षा के दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा।

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।

सभी एम्स के लिए आयोजित

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-11) परीक्षा सभी एम्स (AIIMS) एवं सीएपीएफएमएस (CAPFIMS), वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग एवं अन्य केंद्र सरकार के अस्पताल, नई दिल्ली; जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) पुडुचेरी; कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), नई दिल्ली, राष्ट्रीय तपेदिक और श्वसन रोग संस्थान (NITRD) नई दिल्ली, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), रांची के लिए आयोजित की गई थी।

कब होगी एनओआरसीईटी 11 मेन्स परीक्षा

बता दें एम्स एनओआरसीईटी 11 प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां एनओआरसीईटी 11 मुख्य परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article