एजुकेशन

AIAPGET Result/Answer Key 2026: एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा का रिजल्ट व फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

AIAPGET Final Answer Key 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

AIAPGET Final Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें एआईएपीजीईटी फाइनल आंसर की

AIAPGET Final Answer Key 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। वहीं अब रिजल्ट भी जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं व अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं 1 सितंबर को उन 49 उम्मीदवारों के लिए एक अलग परीक्षा आयोजित की गई थी, जिन्हें राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा देनी थी। यहां कुल 51,482 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें 49,864 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

AIAPGET Final Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

सबसे पहले exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।

होमपेज पर जाकर AIAPGET 2026 Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।

आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: AIAPGET Result 2026

104 शहरों में 205 सेंटर्स पर परीक्षा

यह परीक्षा देश भर के 104 शहरों में स्थित 205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 51,482 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 49,864 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने विषय से संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी देखने और एक्सेस करने के लिए अपने विवरण (credentials) का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर करें विजिट

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के माध्यम से NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article