SSC SI Delhi Police Result 2022: एसएससी ने जारी किया एसआई दिल्ली पुलिस फाइनल रिजल्ट, ssc.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 02:23 PM IST

SSC Result Delhi Police SI recruitment 2022: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक और नए रिजल्ट का अपडेट सामने आया है, जहां आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर दिल्ली पुलिस एसआई के परिणाम को जारी कर दिया गया है।

SSC SI Delhi Police Result 2022: एसएससी ने जारी किया एसआई दिल्ली पुलिस फाइनल रिजल्ट, ssc.nic.in पर करें चेक

SSC Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट 2022 (Delhi Police SI Final Result) को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2020 में सब-इंस्पेक्टर के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in की मदद से रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के अंक 22 जुलाई से 12 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यहां पर रिजल्ट देखने के स्टेप्स को भी चेक कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस में एसएससी एसआई अंतिम परिणाम 2022: चेक करने स्टेप्स

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें और फिर सीएपीएफ लिंक पर क्लिक करें। नीचे रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक को भी चेक कर सकते हैं।
  3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
  4. पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

एसएससी ने हाल ही में 2022-23 में होने वाली परीक्षाओं का अस्थाई वार्षिक कैलेंडर जारी किया था। कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2022 टियर 1 और संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर की टियर- I परीक्षा (सीएचएसएल)-2022 की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में होने वाली है।

आधिकारिक डॉक्यूमेंट में लिखा है, 'पद/उपयोगकर्ता विभाग के चयन / गैर-चयन / आवंटन के संबंध में किसी भी विसंगति या गड़बड़ी आदि को एक महीने के अंदर उम्मीदवार की ओर से आयोग के ध्यान में लाया जा सकता है। एक महीने के बाद प्राप्त इस तरह के किसी भी आवेदन पर आयोग की ओर से विचार नहीं किया जाएगा।'

End of Article